शिक्षक गुरु प्रसाद के तत्काल निलंबन वापसी को लेकर सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जयपुर प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला कलेक्टर कार्यालय, जयपुर के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री, केरल के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर संदेश नायक को जयपुर प्रथम जिलाध्यक्ष  केशवराज चौहान एवं जयपुर द्वितीय जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में केरल के कासरगोड जिले के कुंबला एवं मंजेश्वरम उप-जिलों में आयोजित Social Science Freedom Quiz में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछने पर शिक्षक  गुरु प्रसाद के निलंबन को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने कहा कि सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं। उनके संबंध में प्रश्न पूछना न अपराध है, न राष्ट्रविरोधी कृत्य और न किसी राजनीतिक विचारधारा का प्रचार। विद्यार्थियों को इतिहास के विभिन्न व्यक्तित्वों और घटनाओं के बारे में प्रश्न करने तथा प्रमाणों के आधार पर विचार करने का अवसर मिलना चाहिए।

जिला मंत्री सुनीता शर्मा ने कहा कि यदि प्रश्नपत्र निर्धारित शैक्षिक प्रक्रिया के अंतर्गत तैयार एवं प्रसारित हुआ था, तो केवल शिक्षक को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। पूरे प्रश्नपत्र की तैयारी, स्रोत एवं अनुमोदन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच से पूर्व निलंबन जैसी कार्रवाई शिक्षकों में भय और आत्म-सेंसरशिप का वातावरण उत्पन्न करती है।

महासंघ का स्पष्ट मत :-

शिक्षा को राजनीतिक दबाव से मुक्त रखते हुए शिक्षकों की अकादमिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं गरिमा की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। भारत का स्वतंत्रता आंदोलन अनेक राष्ट्रनायकों के योगदान से समृद्ध हुआ है। गांधी, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल, लोकमान्य तिलक, श्री अरविंद एवं सावरकर सहित अनेक व्यक्तित्वों का इतिहास में अपना स्थान है। किसी ऐतिहासिक व्यक्तित्व का उल्लेख मात्र शिक्षा-विरोधी या राष्ट्रविरोधी कृत्य नहीं माना जा सकता।

महासंघ ने मांग की कि गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लेकर उन्हें सम्मानपूर्वक सेवा में बहाल किया जाए, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा भविष्य में शिक्षकों को तथ्यपरक एवं स्वतंत्र शैक्षिक गतिविधियों के लिए अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण दिया जाए।

धरना-प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह जाट,संभाग संयुक्त मंत्री मेघराज शर्मा, श्री नवीन कुमार शर्मा महामंत्री (भामस) प्रदेश संयुक्त मंत्री देवेंद्र शर्मा, विभाग संगठन मंत्री जयपुर प्रथम द्वितीय राजेश दायमा, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य ओम प्रकाश टेलर,संभाग पदाधिकारी गण एवं जिला पदाधिकारीगण जयपुर प्रथम द्वितीय, प्रदेश विभिन्न प्रकोष्ठ एवं आयामों के पदाधिकारीगण, जयपुर प्रथम एवं द्वितीय के खंड अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं महासंघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केरल के कासरगोड जिले के कुंबला एवं मंजेश्वरम उप-जिलों में आयोजित क्विज में ब्रिटिश शासन के कठोर दंड से संबंधित प्रश्न में विनायक दामोदर सावरकर को उत्तर बताया गया था। इस प्रश्न को लेकर आपत्ति के बाद शिक्षक गुरु प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई की गई। महासंघ का कहना है कि इतिहास से जुड़े तथ्यात्मक प्रश्न को अपराध मानना शिक्षकों की अकादमिक स्वतंत्रता और विद्यार्थियों की प्रश्न करने की स्वतंत्रता के विपरीत है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments