आज 30 अगस्त 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन)  ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। आज के दिन शनिवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को सूर्य भगवान जी की पूजा करने से मान- सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 30 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 30 अगस्त 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि- आज पैसों के मामले में सावधानी रखना जरूरी रहेगा। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। सिर में भारीपन या थकान महसूस हो सकती है। रिश्तों में छोटी-सी बात तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए बहस से बचें। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है। आज जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय थोड़ा रुककर सोचें। आराम और धैर्य से दिन बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि-मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। गले या सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी को नजरअंदाज न करें। भाई-बहन से जुड़ी कोई बात चिंता दे सकती है। कामकाज सामान्य गति से चलता रहेगा। परिवार में बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिति अच्छी रहेगी। भावनाओं के आधार पर कोई बड़ा फैसला लेने से आज बचना आपके लिए बेहतर होगा।

मिथुन राशि-परिवार की किसी चिंता के कारण आपका ध्यान बार-बार भटक सकता है। घर में किसी मुद्दे को लेकर तनाव का माहौल बन सकता है। काम से जुड़ी योजना में थोड़ी देरी हो सकती है। मकान, जमीन या वाहन से संबंधित काम आगे बढ़ेगा लेकिन परिणाम मिलने में समय लगेगा। मां की तबीयत पर ध्यान दें। ज्यादा सोचने के बजाय चीजों को धीरे-धीरे संभालें।

कर्क राशि- आज गुस्से को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पैरों या कमर में दर्द जैसी परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान लगाने का अच्छा मौका रहेगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। मन में किसी महत्वपूर्ण बदलाव का विचार आ सकता है, लेकिन उसे तुरंत लागू करना जरूरी नहीं है। भावुक होकर लिए गए फैसले बाद में परेशानी दे सकते हैं।

सिंह राशि-आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है और छोटी बात भी ज्यादा परेशान कर सकती है। अचानक बढ़े खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने या बिना सोचे जोखिम लेने से बचें। काम में मन कम लगेगा, फिर भी जरूरी जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी। प्रेम जीवन में बातचीत कम हो सकती है। खुद पर दबाव न डालें, समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में आती जाएंगी।

कन्या राशि-शरीर में थकावट और आलस महसूस हो सकता है। अगर पिछले कुछ दिनों से नींद पूरी नहीं हुई है तो आज आराम को प्राथमिकता दें। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बोलने से पहले सोचें। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी को बढ़ने न दें और खुलकर बात करें। काम में चल रही जिम्मेदारियों पर ध्यान बनाए रखें। नए काम की शुरुआत कुछ समय के लिए टालना ठीक रहेगा।

तुला राशि-आज रिश्तों में संदेह और गलतफहमी परेशानी बढ़ा सकती है। किसी की बात को बिना पूरी जानकारी के गलत न समझें। कार्यस्थल पर आपकी राय को सम्मान मिल सकता है और किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपकी भूमिका रहेगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी रहेगा। लोगों से बातचीत करते समय अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव कम करने की जरूरत होगी।

वृश्चिक राशि-आज आर्थिक मामलों को लेकर दिमाग में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। अचानक कहीं से पैसा मिलने की संभावना बन सकती है, लेकिन उसके टिकने की उम्मीद कम है। किसी करीबी की सलाह पर तुरंत अमल करने से पहले जानकारी जरूर जांच लें। ऑफिस में काम सामान्य रहेगा और दबाव ज्यादा नहीं होगा। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन पहल करने से स्थिति सुधरेगी। बेवजह की यात्रा से बचना बेहतर रहेगा।

धनु राशि-आज आपकी बातों में कठोरता आ सकती है, जिससे किसी अपने को बुरा लग सकता है। गुस्से में बोलने से बचें। आर्थिक स्थिति संभली हुई रहेगी, लेकिन खर्च और बचत के बीच संतुलन जरूरी है। निवेश से जुड़ा कोई विचार मन में आ सकता है, मगर फिलहाल जल्दबाजी न करें। काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रक्तचाप या मुंह से जुड़ी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

मकर राशि-आज एनर्जी थोड़ी कम महसूस हो सकती है और शरीर में कमजोरी जैसी स्थिति रह सकती है। बाहर जाते समय जल्दबाजी न करें, छोटी-मोटी चोट से सावधान रहें। नौकरी या व्यवसाय में लिया गया कोई फैसला आपके हित में जा सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण शांत रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है, साथ समय बिताने से नजदीकी बढ़ेगी। पेट को आराम देने वाला हल्का भोजन करें।

कुंभ राशि-आज मन में सकारात्मकता रहेगी और परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज की स्थिति संतोषजनक रहेगी, हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में शब्दों का चयन ध्यान से करें। किसी पुराने मामले को लेकर आपको अपनी बात स्पष्ट करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बाहर का या बहुत तला-भुना खाना कम करें।

मीन राशि-आज ध्यान एक जगह टिकाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। काम के बीच बार-बार मन बदलने से समय खराब हो सकता है। अचानक आने वाले खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है, इसलिए गैरजरूरी खरीदारी रोकें। परिवार में किसी की बात आपको भावुक कर सकती है, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया न दें। प्रेम जीवन में धैर्य से सामने वाले की बात सुनना जरूरी रहेगा। काम में जल्दबाजी न करें और पर्याप्त नींद लें।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments