आज 23 अगस्त 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन)  ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। आज के दिन रविवार है। ग्रह- नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने से जीवन में मान और सम्मान बढ़ता है। 23 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 23 अगस्त 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि-मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान या नींद की कमी हो सकती है, इसलिए खुद को समय दें। धैर्य रखेंगे तो हालात आपके पक्ष में बनेंगे।

वृषभ राशि-नए आइडिया और योजनाएं दिमाग में आएंगी। दोस्त या जान-पहचान वाले काम में मदद करेंगे। नौकरी या काम में नया मौका मिल सकता है। आमदनी ठीक रहेगी और खर्च भी कंट्रोल में रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, बस रूटीन बिगड़ने न दें।

मिथुन राशि-काम का दबाव ज़्यादा रह सकता है, लेकिन आप सब संभाल लेंगे। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी और मेहनत का फल मिलेगा। सीनियर आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। सेहत में थकान, कमर या पैरों में दर्द हो सकता है, आराम जरूरी है।

कर्क राशि-किस्मत का साथ मिलेगा। जो काम अटके हुए थे, उनमें गति आएगी। पढ़ाई, यात्रा या नए काम की शुरुआत हो सकती है। काम में मन लगेगा और आत्मविश्वास बना रहेगा। आमदनी के योग अच्छे हैं। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि-मन थोड़ा बेचैन या भारी रह सकता है। पुरानी बातें या पुराने लोग दिमाग में आ सकते हैं। काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी और भरोसा भी मिलेगा। खर्च पर थोड़ा कंट्रोल जरूरी है। सेहत में कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है, आराम करें।

कन्या राशि-लोगों से बातचीत और संपर्क आपके काम आएंगे। नौकरी या काम में नया मौका मिल सकता है। मन एक जगह टिकेगा नहीं, कई बातें साथ-साथ चलेंगी। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। नींद पूरी न होने से थकान या चिड़चिड़ापन रह सकता है।

तुला राशि-रिश्तों के लिहाज से समय ठीक है। बात करके पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। कामकाज में संतुलन बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा। नया प्रस्ताव या जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि-कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। जो मेहनत आप काफी समय से कर रहे थे, उसका असर अब दिखने लगेगा। परिवार का साथ मिलेगा और घर से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, बस खानपान का ध्यान रखें। 

धनु राशि-काम में ध्यान अच्छा बना रहेगा। पुराने अटके काम पूरे होने लगेंगे। आप हर चीज को बहुत बारीकी से देखेंगे, लेकिन ज़्यादा सोचने से बचें। नौकरी में स्थिति स्थिर रहेगी। सेहत में पेट, गैस या थकान की शिकायत हो सकती है।

मकर राशि-आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। काम में आपकी बात सुनी जाएगी और पहचान भी मिलेगी। बॉस या सीनियर का सहयोग मिल सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों को लेकर संतुलन रखें। सेहत ठीक रहेगी, बस ज्यादा तनाव न लें।

कुंभ राशि-मन थोड़ा भावुक रहेगा और छोटी बातें जल्दी असर डाल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर के मामलों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फायदा आगे चलकर मिलेगा। सेहत में पेट, नींद या तनाव से जुड़ी परेशानी हो सकती है। 

मीन राशि-इस समय काम करने का मन बना रहेगा। पढ़ाई-लिखाई या कुछ नया सीखने में दिल लगेगा। कभी-कभी मन जल्दी भटक सकता है या गुस्सा आ सकता है, इसलिए बोलते समय थोड़ा संभलकर रहें। सेहत में थकान या सिर भारी रहने की शिकायत हो सकती है। नौकरी में बदलाव, ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आमदनी धीरे-धीरे बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments