उदयपुर में गूंजेगा “गणपति बप्पा मोरया”,गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) झीलों की नगरी उदयपुर में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में श्रद्धा और उत्साह के बीच श्री साँवरिया सेठ मित्र मंडल की ओर से “मेवाड़ रा विघ्नहर्ता – श्री मंगलमूर्ति गणेशोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ मेवाड़ी संस्कृति और भव्यता का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

गणेशोत्सव का प्रमुख आकर्षण 14 सितंबर 2026 को होने वाला विशाल गणपति आगमन रहेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुबह 11 बजे भगवान गणेश की भव्य आगमन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सूरजपोल से प्रारंभ होकर अस्थल मंदिर, मार्शल तिराहा होते हुए शिव चौक तेलीवाड़ा पहुंचेगी। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय नजर आएगा।

11 फीट के बप्पा और 26 फीट का भव्य पंडाल :-

इस वर्ष आयोजन में 11 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। वहीं करीब 26 फीट ऊंचा भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल को विशेष थीम और आकर्षक सजावट के साथ तैयार किया जाएगा।

आयोजन में आधुनिक भव्यता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रतिमा एवं पंडाल की संकल्पना में भगवान श्रीराम और अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से प्रेरित भव्य पृष्ठभूमि को विशेष स्थान दिया गया है। आयोजकों के अनुसार इससे गणेशोत्सव को एक अलग आध्यात्मिक और दृश्यात्मक पहचान मिलेगी।

आयोजक मंडल की ओर से इस वर्ष भगवान गणेश को “मेवाड़ रा राजकुमार” के रूप में स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर युवाओं और गणेश भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

समिति ने उदयपुरवासियों से गणपति आगमन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बप्पा का स्वागत करने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा उत्सव है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments