ब्लॉक महवा में मतदाता जागरूकता हेतु चुनावी चौपाल एवं मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत उपखंड महवा में व्यापक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ईआरओ (एसडीएम) प्रेमराज मीना के निर्देशन एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजेश मीना के मार्गदर्शन में ब्लॉक महवा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

स्वीप समन्वयक रोहिताश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित स्वीप कैलेण्डर के अनुसार क्षेत्र में 'चुनावी चौपाल' का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान नगरपालिका के जेईएन पृथ्वीराज की उपस्थिति में आमजन से संवाद स्थापित कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर गहन चर्चा की गई। 

उपस्थित अधिकारियों ने जागरूक करते हुए बताया कि एक जागरूक मतदाता ही मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाता है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। संवाद के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को शत-प्रतिशत और निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई। 

तत्पश्चात जेईएन पृथ्वीराज ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मुख्य बाजार और बस स्टैंड से होती हुई टीकाराम पालीवाल विद्यालय तक पहुंची, जहां "वोट दें और वोट दिलवाएं, लोकतंत्र मजबूत बनाएं" के नारे से आमजन को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर स्वीप प्रभारी हेमराज बैरवा, रामलखन गुर्जर, महेश गुर्जर, निशा वर्मा, सीता, दीपक खोवाल, यतेश रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला एवं पुरुष मतदाता उपस्थित रहे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments