ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कमला उद्यान, लैंडमार्क सिटी, कुन्हाड़ी, कोटा द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने नांता क्षेत्र से अभियान का शुभारंभ करते हुए आदर्श भास्कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू गे हार्ट स्कूल, जय मां पब्लिक स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांता एवं बी.एस.एन. स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

उर्मिला दीदी ने विद्यार्थियों को कहानी एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, संस्कार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से पूरे देश में व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 10 करोड़ लोगों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशामुक्त जीवन जीने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी द्वारा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

ऑनलाइन वीडियो


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments