ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं स्वतंत्रता दिवस संबोधन हुआ। 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने ध्वजारोहण किया एवं अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिकता को विकसित भारत की आधारशिला बताया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रो. सुमन भाटिया, अर्थशास्त्र विभाग, रा.ला.स. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा तथा प्रो. अनिता नायर, हिंदी विभाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चिमनपुरा उपस्थित रहीं। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों तथा शिक्षा के माध्यम से महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ राजकुमार बैरवा ने किया। इस अवसर पर काॅलेज के संकाय सदस्य चेतना सहल, प्रो. निधि माथुर, अनीता कटारा, डॉ दिलीप पंवार, डॉ बचन सिंह, डॉ सरीता शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष रूप से उत्साहपूर्ण बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। काॅलेज में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के समन्वयक डॉ बचन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम अंतर्गत पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

समारोह का विशेष आकर्षण महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा रैली रही, जिसमें 150 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ महाविद्यालय से आसपास के क्षेत्र तक रैली निकाली। 

छात्राओं के जोश, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बना दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रवाद एवं महिला सशक्तीकरण का प्रभावशाली संदेश बताया। संपूर्ण आयोजन देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत रहा।राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments