ABRSM उपशाखा गुड़ामालानी की बैठक हुई सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

गुड़ामालानी (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बालोतरा की उपशाखा गुड़ामलानी की साधारण सभा बैठक पंचायत समिति सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सरस्वती पूजन से हुई । 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पालक कार्यकर्ता सुनील कुमार विश्नोई रहे तथा  अध्यक्षता श्रवण कुमार आजना ने की । कार्यक्रम के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विश्नोई ने कहा कि राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज के ध्येय को लेकर चलने वाले संगठन की शुरुआत 1954 में जयदेव पाठक ने की ।

कार्यकर्ताओं के अनवरत  योगदान और संगठन के प्रति समर्पण से ही आज राजस्थान में संगठन के तीन लाख और देश भर में साढे तेरह लाख सदस्य है । राज्य भर के 45 जिलों 402 खंडों तथा 10192 संकुलो में संगठन का व्याप है । संगठन की कार्यपद्धति के अनुसार कार्यकर्ता अनुशासन शील, कर्म में विश्वास करने वाला, अध्यनशील और व्यक्ति नहीं संगठन में विश्वास करने वाला होना चाहिए । 

संगठन द्वारा चलाए जा रहे हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ, एक पेड़ शिक्षक के नाम, कर्तव्य बोध दिवस,अभ्यास वर्ग, कार्यशाला, पंच परिवर्तन और गुरुवंदना कार्यक्रम के बारे में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पालक कार्यकर्ता ने संगठन की सदस्यता और प्रवास कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ ही कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें अध्यक्ष श्रवण कुमार आंजणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिगा रामजी परमार, उपाध्यक्ष (पुरुष) गणपत लाल तेतरवाल, उपाध्यक्ष (महिला) विनोद गोदारा, मंत्री राम लाल जांगिड़, महिला मंत्री सुनिता, कोषाध्यक्ष कमल सिंह देवल, अध्यापक सदस्य सुनील भाई, वरिष्ठ अध्यापक सदस् आम्बाराम देवासी, प्राध्यापक सदस्यहरिश पुरोहित, प्रधानाचार्य / उपप्रधानाचार्य सदस्य  नारायण चौधरी, शारीरिक शिक्षक सदस्य श्रवण सिंह भाटी, महिला शिक्षा शिक्षक सदस्य सुधा दाधिच, संस्कृत शिक्षक सदस्य (संस्कृत विभाग) जसराज नेहरा, प्रयोगशाला सहायक यवालाराम  गर्ग, पुस्तकालय अध्यक्ष दिनेश सारण, सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य सुजानाराम गोदारा, प्रबोधक सदस्य चुनाराम, कंप्यूटर शिक्षक सदस्य विक्रम प्रताप गोदारा, पंचायत शिक्षक सदस्य गुमनाराम चौधरी सदस्य मनोनीत किया गया। 

नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया । अध्यक्षीय संबोधन में श्रवण कुमार आजना ने कहा कि गुड़ा उपशाखा की वर्तमान सदस्य संख्या 470 है | जिसे अगले वर्ष तक दुगुने तक ले जाने, नई कार्यकारिणी के ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वाहन करते हुए शिक्षक हितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने का आश्वासन दिया । 

कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि पप्पू राम मांजू, प्रधानाचार्य हितेन्द्र सिंह , प्रधानाचार्य नारायण राम कलबी, आरपी बाबू लाल चौधरी, आरपी अरमान कड़वसवारा, ओखाराम देवासी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री राम लाल जांगिड ने किया ।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments