आकाश कॉन्वेंट स्कूल में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आकाश कॉन्वेंट स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। तिरंगे की आन-बान-शान और राष्ट्रप्रेम के गीतों के बीच नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।

समारोह में मुख्य आकर्षण भारतीय नौसेना के वीर सेनानियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नौसेना के पूर्व सैनिक भागीरथ महला एवं उनके सुपुत्र रणवीर सिंह महला रहे।

उल्लेखनीय है कि भागीरथ महला ने वर्ष 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्धों के दौरान भारतीय नौसेना में रहकर अदम्य साहस से राष्ट्र की रक्षा की। वहीं उनके सुपुत्र रणवीर सिंह महला ने भारतीय नौसेना में 'चीफ पेटी ऑफिसर' के रूप में देश की सेवा की। पिता-पुत्र की 62 वर्षों की गौरवशाली राष्ट्रसेवा विद्यालय परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा की मिसाल है। विद्यालय द्वारा उनके अतुलनीय योगदान का नागरिक अभिनंदन किया गया।

स्कूल डायरेक्टर मामराज चौधरी ने बताया कि समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। स्वतंत्रता के इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और निरंतर प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन 'जय हिन्द' और 'वन्दे मातरम्' के नारों तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। 


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments