तीज मेले में कला, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बीकानेर (संस्कार सृजन) बीकानेर हाउस में आयोजित दस दिवसीय तीज मेले में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, कला एवं परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को राजस्थान की लोक विरासत से रूबरू कराया।


प्रमुख आवासीय रोहित कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिविंग रूम थिएटर से जुड़े रंगमंच कलाकारों ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम शर्मा, अधिवक्ता एवं स्टैंडिंग काउंसिल, आयकर विभाग तथा सुश्री कविता सेठ, टीवी एवं फिल्म कलाकार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार वितरण में लेडी श्रीराम कॉलेज की दो प्रतिभाशाली छात्राओं, मानसी एवं काफ़ी, ने भी सहभागिता की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को पद्मश्री से सम्मानित कलाकार गफूरुद्दीन मेवाती जोगी और पद्मश्री अनवर खान,उपाध्यक्ष संगीत नाटक अकादमी की गरिमामयी उपस्थिति ने विशेष बना दिया,उनके लोक कला एवं सांस्कृतिक योगदान की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इसी दौरान मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लेडी श्रीराम कॉलेज की 35 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम की सराहना की।

मेले में शिरकत करने वाले महत्वपूर्ण आगंतुकों की जानकारी देते हुए प्रमुख आवासीय आयुक्त ने बताया कि शनिवार को तीज मेले में जिन गणमान्य अतिथियों ने भी शिरकत की उनमें संजय कुमार मिश्रा,सहपत्निक, सदस्य, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, अनिल राजपूत,सहपत्निक, अध्यक्ष, आई टी सी, निदेशक, शहरी परिवहन, महेंद्र कुमार,आईएएस, सहपत्निक,निदेशक, नीति आयोग, डॉ. अमरजोत, अतिरिक्त आयकर आयुक्त, आईआरएस, डॉ. डॉली जमवाल, आईआरएस तथा राजस्थान कैडर के अनेक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के परिवार शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि बीकानेर हाउस में आयोजित यह तीज मेला राजस्थान की लोक संस्कृति, कला, संगीत और परंपराओं को राजधानी दिल्ली में जीवंत रूप से प्रस्तुत करने का एक सराहनीय प्रयास रहा। कार्यक्रम में युवाओं, कला प्रेमियों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments