रक्षाबंधन पर बंदियों, सुरक्षा कर्मियों और बालिकाओं को बांधा रक्षा सूत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से विभिन्न सेवा स्थलों पर आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागृति का संदेश दिया गया। बल्लभ नगर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने केंद्रीय कारागृह, कोटा पहुंचकर बंदियों एवं सुरक्षा कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर सभी को नशे से दूर रहने तथा जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने की प्रतिज्ञा भी करवाई गई।


राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्वयं को बुराइयों से बचाने, श्रेष्ठ कर्म करने और जीवन में पवित्रता व सकारात्मकता अपनाने का संकल्प है। उन्होंने उपस्थित लोगों को राजयोग ध्यान की विधि समझाते हुए जीवन में शांति, संयम और श्रेष्ठ संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।

इसी क्रम में कमला उद्यान सेवा केंद्र की बीके रेणु दीदी एवं बीके दिव्या दीदी ने नारी निकेतन, नांता में कर्मचारियों तथा बालिका गृह में रहने वाली कन्याओं को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने बालिकाओं को जीवन में सच्चाई, स्वच्छता, पवित्रता और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर सेवा, आध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो उपकरण की तुलना करना

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments