विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त युवा पीढ़ी की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा के नई किरण नशामुक्ति केंद्र के तत्वावधान में “विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त युवा पीढ़ी की भूमिका” विषय पर महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों, युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के विभिन्न पहलुओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।


प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी रामसिंह कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आरती यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं बीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी अलकेश प्रजापत एवं अभिषेक जाबडोलिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है और यदि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण में लगाएंगे तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। नई किरण नशामुक्ति केंद्र के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर मानप्रकाश मीणा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेता विद्यार्थियों को महाविद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता के आयोजन एवं प्रबंधन में डाॅ. नीलम कृष्णिया, डाॅ. शिखा पाटनी एवं डाॅ. राजेन्द्र गौलाडा ने महत्वपूर्ण व्यवस्थापकीय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। “नशामुक्त युवा-सशक्त समाज और विकसित भारत” के संदेश के साथ आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments