जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी 'हरयाळो राजस्थान' अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की दिशा में गुरुवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में कंस्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीपल, नीम, अशोक एवं आंवला सहित 30 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम का आयोजन कंस्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. राजश्री गांधी एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के लगातार हो रहे दोहन के दौर में हरित क्रांति एवं पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुके हैं। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. राजश्री गांधी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं, बल्कि मानव जीवन की सबसे बड़ी जीवनरेखा हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में नियमित रूप से वृक्षारोपण करना चाहिए तथा लगाए गए पौधों की देखभाल को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पीपल, नीम, अशोक एवं आंवला सहित कई पौधे लगाए गए एवं "हरित क्रांति पोस्टर" का भी विमोचन किया गया । सभी उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा विश्वविद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर, आर्ट्स कॉलेज के डीन डॉ. नवीन नंदवाना, डॉ. डॉली मोगरा, डॉ. पी.एस. राजपूत, प्रेमलता मेहता, राजेंद्र पालीवाल,भूपेश खेमेसरा सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069