नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत एवं अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय किशनपोल जयपुर में नवीन सत्र में विद्यार्थी ओरियंटेशन समिति के तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया एवं प्रवेशित छात्राओं का स्वागत अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य महोदया प्रो.डॉ खामोश मीना द्वारा  माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया । छात्राओं द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती पर पुष्पांजलि अर्पित कर सरस्वती गान एवं वंदे मातरम् गीत गाया गया।


प्राचार्य ने नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय जयपुर में कन्या शिक्षा का एकमात्र राजकीय महाविद्यालय है । प्रत्येक छात्रा को महाविद्यालय में नियमित रूप से आना चाहिए ताकि उन्हें प्रतिदिन पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी कुछ नया सीखने को  मिलेगा।अतः छात्राओं को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए क्योंकि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय हमेशा तत्पर रहता हैं ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रो.डॉ नीलम गुप्ता ने नई शिक्षा नीति (NEP 2020)के बारे में विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थी कला और विज्ञान के बीच की कठोर सीमा में नहीं बँधे हुए हैं,अब विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार वोकेशनल (व्यावसायिक) और अकादमिक विषयों का एक साथ चुनाव कर सकते हैं।

स्नातक (UG) डिग्री में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट नियम के आधार पर अब स्नातक (UG) प्रोग्राम 3 या 4 साल के होंगे, जिसमें पढ़ाई छोड़ने और दोबारा शुरू करने की पूरी सुविधा दी गई है।उन्होंने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों  की पढ़ाई बेकार नहीं जाएगी क्योंकि विद्यार्थियों के शैक्षणिक अंकों/क्रेडिट को डिजिटल रूप से स्टोर करने के लिए एक Academic Bank of Credit (ABC id)की स्थापना की गई है ,इससे विद्यार्थी यदि बीच में किसी कारणवश अपनी पढ़ाई छोड़ते हैं, तो उनके क्रेडिट सुरक्षित रहेंगे और बाद में वे वहीं से पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रिया पालीवाल के द्वारा छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउट एवं गाइड कार्यक्रम की आवश्यक जानकारी दी गई ।

समिति की संयोजक डॉ. सरला चौधरी ने बताया कि 1 वर्ष पूरा करने पर वोकेशनल/अकादमिक सर्टिफिकेट ,2 वर्ष पूरे करने पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट ,3 वर्ष पूरे करने पर स्नातक की डिग्री एवं 4 वर्ष पूरे करने पर रिसर्च के साथ स्नातक की डिग्री मिलेगी ।

वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ममता रोकणा ने विद्यार्थियों को खूब मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने और अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया ताकि विद्यार्थियों ने जिस उद्देश्य से महाविद्यालय में प्रवेश लिया उस लक्ष्य को प्राप्त करने में उन्हें सफलता मिल सके।

इस अवसर पर डॉ चीना पुरी,डॉ रूपा मंगलानी , डॉ सुषमा पांडे,डॉ हेमा गेरा, डॉ सीमा पारीक, डॉ अर्चना अग्रवाल, डॉ अर्चना वर्मा, डॉ पवन असवाल , डॉ. सुनीता फुलवारिया, डॉ भुवनेश परिहार डॉ शुभ्रा, मो. इब्राहिम , डॉ. सहदेव, डॉ प्रिया, डॉ नेहा, डॉ हँसा, डॉ कनक आदि संकाय सदस्य उपस्थित जिन्होंने  अपने अनुभवों के आधार पर नई शिक्षा नीति को लेकर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ निकिता शर्मा ने भी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments