पत्रकारों की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया का जयपुर में धरना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया के बैनर तले राजधानी जयपुर स्थित पुलिस कमिश्नरेट के सामने शहीद स्मारक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर 30 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा और पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान की मांग को बुलंद किया।


धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने कहा कि यह आंदोलन पत्रकारों के अधिकारों,सुरक्षा,सम्मान और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुए और एकजुटता का परिचय देते हुए "हम सब एक हैं" के नारों से अपनी आवाज बुलंद की।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल गुप्ता ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, इसलिए उनके हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पत्रकार की भागीदारी आवश्यक है। भारत सरकार से पंजीकृत प्रेस क्लब वेलफेयर वर्ल्ड वाइज फाउंडेशन के जयपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकार कलम के माध्यम से भ्रष्ट व्यवस्था और सत्ता को हिला सकता है। जो काम किसी हथियार से संभव नहीं है एवं ग्रामीण पत्रकारों के लिए विशेष सुरक्षा उनके बच्चों की फीस माफ एवं मासिक राशि राजस्थान सरकर को देनी चाहिए। डॉक्टर शर्मा ने यह भी बताया की इसके लिए मुख्यमंत्री से लगातर पत्रचार किया जा रहा है। पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी ने कहा कि पत्रकार के सभी संगठनो एक साथ मिलकर एक जुटता से अपनी आवाज को उठाना चाहिए। इसके लिए सभी संगठनो को एक जाजम पर लाकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे ताकि हमारी मांगे पूरी हो।

धरना-प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 30 सूत्रीय मांगपत्र उनके प्रतिनिधि को सौंपा। प्रतिनिधि ने मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। संगठन का कहना है कि मांगपत्र में पत्रकारों के कल्याण,सुरक्षा, सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार पत्रकारों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तंभ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

धरना समाप्ति के बाद सभी पत्रकारों ने अल्पाहार किया तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में गोविंद प्रसाद सैनी, दुर्गालाल सैनी,संदीप अग्रवाल,किशन सिंह,नितेश अग्रवाल,डी.सी. शर्मा,जयंत सिंह सोलंकी,सुरेंद्र सोनी, जाकिर खान,घनश्याम शर्मा,कमल रतनु,उमर पठान,रेखराज चौहान,सुरेश कुमावत,प्रशांत गौड़,गोविंद गोपाल सिंह,राजेश मेहरा, विनोद शर्मा,रोहित संधि, ओमप्रकाश मीणा सहित प्रदेशभर से आए अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments