बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ का सप्तम अमरनाथ यात्रा दल गढ़ गणेश जी मंदिर चौमूं से हुआ रवाना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ, चौमूं नगर के तत्वावधान में आयोजित बस द्वारा सप्तम श्री बाबा अमरनाथ यात्रा गुरुवार को श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण के बीच गढ़ गणेश मंदिर, चौमूं से विधिवत रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ किया गया।

यात्रा संयोजक रमेश देवंदा एवं व्यवस्थापक सुरेश गोदारा के नेतृत्व तथा श्री मालेश्वरनाथ जी मंदिर महंत महेश व्यास के पावन सानिध्य में 55 श्रद्धालुओं का दल पवित्र श्री अमरनाथ धाम के दर्शन हेतु रवाना हुआ। यात्रा को रवाना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, सी. आई. सुरेश देवंदा, आशीष दुसाद, डॉक्टर श्रवण बराला,  अभिषेक सैनी, श्याम शर्मा, मुकेश फड़या, फैंसी अध्यक्ष पवन सैनी, बार अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी, एड सुनील उप्पल, श्रीराम भारती, हजारीलाल शर्मा, महेश सैनी, जितेन्द्र बीजावत, कृष्णावतार, बाबूलाल बिसनालिया, जितेंद्र पांच्या, बनवारी लाल शर्मा, यज्ञदत्त सराफ, नीलेश सर्राफ, अजय योगी, अक्षय शर्मा, श्रवण राई, महेश यादव, राहुल शर्मा, संदीप शर्मा, गजेंद्र यादव, सीमा पालावत,अरविन्द यादव, राजेश रेवाड़, बलदेव टांक, अर्जुन यादव, आलोक जांगीड़, दिनेश पांच्या, मदन मालेरिया, मुकेश सैनी पिन्टू, महेन्द्र देवन्दा, मनोज बागोरिया, मेहुल अग्रवाल, रविन्द्र शर्मा, हेमराज शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने यात्रियों का माल्यार्पण कर शुभकामनाएँ दीं तथा सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

यात्रा की रवानगी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उसके विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष, विभिन्न समाजों के अध्यक्ष एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ के सभी पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं का सफल संचालन करते हुए यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस अवसर पर चौमूं शहरवासियों ने उत्साह, भक्ति और उल्लास के साथ जयकारों एवं भजनों के बीच यात्रा दल का भव्य स्वागत एवं विदाई की। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "जय बाबा बर्फानी" के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भगवान श्री अमरनाथ के पावन दर्शन के साथ-साथ समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवा भाव को सुदृढ़ करना है। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के दौरान भोजन, आवास, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ संघ द्वारा सुनिश्चित की गई हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments