समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान, वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से गूंजा सेवा और संस्कार का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कमला उद्यान, कुन्हाड़ी, कोटा में भारत सरकार के साथ हुए समझौते के अंतर्गत संचालित 'संगम प्रोजेक्ट–गौरवपूर्ण वृद्धावस्था' के तहत समाज के संरक्षक एवं विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा करने वाले समाजसेवियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में गो-रक्षा, फायर सेफ्टी, सिविल डिफेंस, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, खेल प्रोत्साहन तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन, शिक्षा एवं रोजगार उपलब्ध कराने वाले समाजसेवियों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

मुख्य वक्ता हरिनगर सब ज़ोन कॉर्डिनेटर, समाज सेवा प्रभाग राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने कहा कि समाजसेवी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों से नई पीढ़ी को अपने अनुभव, संस्कार एवं आशीर्वाद देकर सेवा और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देने का आह्वान किया। इसके पश्चात बच्चों एवं समाजसेवियों ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं, दुआएं और श्रेष्ठ संस्कार देने-लेने का संकल्प लिया।

पश्चिम विहार (दिल्ली) की इंचार्ज वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक शक्ति की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निराकार परमात्मा शिव संगमयुग पर मानव आत्माओं में दैवी गुणों का जागरण कर नई सतयुगी दुनिया की स्थापना का महान कार्य कर रहे हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से परमात्मा से जुड़कर अपने जीवन को सुखी, शांत और शक्तिशाली बनाना चाहिए।

समारोह के अंत में कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी, वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने सभी सम्मानित समाजसेवियों को पटका, शॉल, पुष्पगुच्छ एवं ईश्वरीय प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज की आध्यात्मिक आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। गैलरी में प्रदर्शित आध्यात्मिक ज्ञान एवं जीवन मूल्यों पर आधारित प्रदर्शनी की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक जागृति का प्रेरणादायी माध्यम बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

बच्चों की देखभाल

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments