वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई तक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन जयपुर जिले में 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षा 14 विषयों के लिए विभिन्न पारियों में आयोजित होगी। जयपुर जिले में कुल लगभग 1200 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर करीब 4.15 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।

परीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर पूर्व)  नरेन्द्र कुमार वर्मा को जिला समन्वयक अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  आलोक चन्द्र शर्मा को जिला पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक)  सुनील कुमार सिंघल एवं प्रधानाचार्य  सुरेश अग्रवाल को सह-समन्वयक अधिकारी बनाया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पारी में परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश प्रातः 8:00 बजे से तथा द्वितीय पारी में दोपहर 1:00 बजे से है। प्रथम पारी के लिए प्रातः 9:00 बजे तथा द्वितीय पारी के लिए दोपहर 2:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा के सफल संचालन एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष संख्या 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा।

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा दिवस पर समय से पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें, मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र साथ लाएं तथा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

बच्चों की देखभाल

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments