समर्पण संस्था का 12वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ” शिक्षा किताबी ज्ञान नहीं है । यह हमारे भीतर समझ पैदा करती है । और अच्छी समझ से ही हम अच्छे नागरिक बनते है । शिक्षा से ही अच्छे-बुरे व ग़लत-सही की पहचान कर पाते है ।” उक्त विचार समर्पण संस्था के 12 वें शिक्षा योगदान महोत्सव में मुख्य अतिथि आईएएस टीकम बोहरा “अनजाना” ने व्यक्त किये ।


उन्होंने कहा कि “ जीवन में मंजिल का चुनाव कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है । और मेहनत के लिए समय व दिशा जरूरी है । वर्तमान समय में ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया एक बीमारी है ।समय का ठीक प्रबंधन करें । लक्ष्य चुनें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें ।

इससे पूर्व शिक्षा योगदान महोत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई । इसके साथ समर्पण प्रार्थना का उच्चारण कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल व सुवज्ञा माल्या ने करवाया । एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म द्वारा संस्था गतिविधियों की जानकारी दी गई ।

महोत्सव में संस्था द्वारा चयनित कुल 109 जरूरतमंद निर्धन विद्यार्थियों को फ़ीस व शिक्षण सामग्री की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई । तथा सभी विद्यार्थियों को “समर्पण आदर्श विद्यार्थी” का कार्ड दिया गया । इस अवसर पर जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने वाले संस्था द्वारा नियुक्त 71 शैक्षिक दूतों को भी सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । 

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी । डॉ. माल्या ने समर्पण आदर्श विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि “ जिस कार्य को करने से आपको थकान नहीं होती है समझो वही आपकी इकीगाई या लक्ष्य है । अपने लक्ष्य को पहचान कर फिर उसे बेबी स्टेपस की तरह हासिल करें ।

इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि लक्ष्मण मदनानी ( पूर्व सदस्य, ज्युडिशियल रेल्वे क्लेम ट्रिब्यूनल), विशेष आमन्त्रित अतिथि अनिल कुमार जैन ( पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त ), हीरेन्द्र शर्मा ( निदेशक, राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, दुर्गापुरा , जयपुर ) , एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. आर. रेवाला ( सेवानिवृत्त आईआरएस) , नरेन्द्र सिंह रावत ( निदेशक, रावत एज्युकेशनल ग्रुप ) ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

महोत्सव में नागौर की नाजिया चुई ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया । उत्तर प्रदेश से आई आरती वर्मा ने मिमिक्री व कविता प्रस्तुत की । गीतकार रमेश कुमार बैरवा ने शिक्षा के लिए प्रेरक गीत प्रस्तुत किया ।

महोत्सव में विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह मीना ( सेवानिवृत्त, आईआरएएस ), डॉ. सुनिता दामिनी गुप्ता ( व्यवसायी, समाज सेविका व लेखिका ), श्याम सुन्दर विजय ( व्यवसायी व अध्यक्ष,परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति ) उपस्थित रहे ।

एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर विशिष्ट अतिथि डॉ. घनश्याम बैरवा (सीनियर प्रोफेसर ,संस्कृत, एस आर पी राजकीय महाविद्यालय, बॉंदीकुई ) लखन लाल मीना ( Senior Section Engineer ,Telecom Railway , NWR HQ JAIPUR ) , राजेन्द्र कुमार बैरवा ( सीनियर मैनेजर, बैंक आफ बड़ौदा ), आर्किटेक्ट अंकित शर्मा ( अंकित शर्मा एसोसिएट), मोनिका मीना ( बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर , सनहर्ट टाइल्स ), मदन लाल वर्मा ( भवन निर्माता, कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी व विशिष्ट सलाहकार, समर्पण संस्था ) उपस्थित रहे । महोत्सव में संस्था सदस्यों के अलावा अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया । मंच संचालन आरजे राखी शुक्ला (पॉपुलर  एंकर , एक्टर ,समाजसेवी ,शिक्षाविद् व संस्थापक रक्षाजीवन सोसायटी ) ने किया ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments