प्रतिभाओं का सम्मान ही उन्नत समाज और सशक्त राष्ट्र की असली नींव: RPS प्रदीप शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) समाज की छिपी हुई और मेधावी प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना ही किसी भी उन्नत समाज और राष्ट्र के विकास की वास्तविक नींव है। यह विचार राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप शर्मा ने व्यक्त किए।

वे सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात के तत्वाधान में आगामी 30 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले "सर्व ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान एवं विप्र गौरव अलंकरण समारोह" के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि RPS प्रदीप शर्मा ने कहा, "जहाँ प्रतिभा का सम्मान होता है, वहीं श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण होता है। सम्मानित होकर आगे बढ़ने वाली प्रतिभाएँ ही आगे चलकर राष्ट्र की असली शक्ति बनती हैं। इसलिए ऐसे आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास का मूल आधार हैं।" उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे युवाओं का उत्साहवर्धन हो और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास हो सके।

सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात द्वारा आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में शिक्षा, खेल, कला, प्रशासनिक सेवा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, नवनियुक्त अधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को "विप्र गौरव अलंकरण" से विशेष रूप से अलंकृत किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के इस गरिमामय अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। जिनमें आनंद मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष), पुरुषोत्तम शर्मा (जिला अध्यक्ष), सोहनलाल पारीक (जिला प्रमुख वरिष्ठ उपाध्यक्ष), गजानंद शर्मा (मुख्य संगठन महामंत्री), मुकेश शर्मा (संयोजक) इसके साथ ही महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने समाज के सभी बंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाने की अपील की है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments