विज्ञान समिति संस्थापक डॉ. के एल कोठारी के 91वें जन्म-दिवस पर संस्थाओं द्वारा सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति के संस्थापक एवं कुलप्रमुख डॉ. के एल कोठारी का 91वा जन्म-दिवस पर डॉ. डी. एस. कोठारी सभागार में अपनत्व और भावभीनी श्रद्धा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. के एल कोठारी तथा मंचासीन डॉ. महीप भटनागर, मुनीष गोयल और डॉ. आर. के. गर्ग ने सरस्वती मंदिर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। तिलक करने के उपरांत डॉ. तोतावत ने माला एवं उपरणा पहनाकर डॉ. कोठारी का अभिनंदन किया। विज्ञान समिति के सदस्यों ने भी तिलक, उपरणा, शॉल व पगड़ी प्रदान कर उन्हें श्रद्धाभाव से सम्मानित किया।


सम्मान करने वाली अन्य संस्थाओं में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा की टीम, युगधारा अध्यक्ष प्रकाश तातेड, लोकजन सेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ. विमल शर्मा, लोकाशाह के राजेंद्र खोखावत, पेंशनर्स एसोसिएशन के डॉ. पी सी कांठालिया, वरिष्ठ नागरिक के आर के नेभनानी, कृषक समूह के डॉ. पी सी चपलोत एवं विज्ञान समिति के समस्त पदाधिकारियों ने डॉ. कोठारी को जन्म-दिवस की बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। 

श्रद्धा-भरे इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रकाश तातेड़, इंजी. आर. के. खोखावत एवं डॉ. रेणु सिरोया की स्वरचित कविताओं से हुई, जिनमें डॉ. कोठारी के व्यक्तिगत गुणों का मार्मिक वर्णन था। इसके बाद डॉ. बी. एल. चावत, इंजी. आर. के. नेभनानी, डॉ. के. एल. तोतावत और शिवा तलेसरा ने मधुर गीत प्रस्तुत किए। डॉ. के. पी. तलेसरा, डॉ. एल. एल. धाकड़, डॉ. आई. एल. जैन एवं शकुंतला धाकड़ ने डॉ. के एल कोठारी की दैवीय प्रतिभा, विज्ञान समिति की स्थापना से चलती 67 वर्ष की सेवा यात्रा, संघर्ष, सफलताएं और साकार हुए स्वप्नों को स्नेहपूर्वक स्मरण किया।

डॉ. के एल कोठारी ने भावुक होते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महीप भटनागर ने की, आभार प्रकट करने का कार्य मुनीष गोयल ने किया और कार्यक्रम का सुन्दर काव्यात्मक संचालन समिति महासचिव डॉ. आर. के. गर्ग ने संभाला।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments