वन महोत्सव पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बिझौली (संस्कार सृजन) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के चौथे दिन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. अशोक पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वन भारतीय पर्यावरण संतुलन, आर्थिक स्थिरता तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आधार हैं। उन्होंने बताया कि वन जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव एवं बाढ़ की रोकथाम, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा मिट्टी एवं जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक सुधीर सैनी ने किया। इस अवसर पर अरसलान, वसीम, सुधीर, फिराजा, रितिक, वंश, सोनम, शबनम, नवेद, नेहा, खुशी, मुस्कान, पायल एवं आफरीन सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने के संकल्प के साथ हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments