महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा कानूनी साक्षरता और नशा मुक्ति शिविर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, राधा स्वामी बाग में कानूनी साक्षरता एवं नशा मुक्ति शिविर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडीजे रविकांत सोनी ने कहा कि कानून की जानकारी ही बच्चों को अपराध से बचा सकती है। उन्होंने साइबर क्राइम, बाल अपराध और नशे से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में बताया।

पंचायत समिति सदस्य गोपाल गुलिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर देश निर्माण में भागीदारी निभानी चाहिए। कानून का सम्मान करने से ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

प्रधानाचार्य सुचिता कुमारी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के लिए विद्यालय में 'कोट वाली पेटी' स्थापित की गई है। इसमें कोई भी छात्र बिना डर के अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायत कर सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई। अतिथियों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. भावना सोनी, नरेंद्र कुमार शेट्टी, लल्लूराम जाट, संतोष सैनी, सविता शर्मा, वृक्षारोपण प्रभारी राजेंद्र कुमार, लता वर्मा, रीमा टॉक, मूलचंद, दीपिका वर्मा, सोनिया कुमावत, उमेश कुमावत, ईश्वरलाल आदि उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

विधान शाखा

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments