राजस्थान समान नागरिक संहिता पर 10 एवं 11 जुलाई को संभाग स्तरीय जनसुनवाई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान समान नागरिक संहिता के संबंध में आमजन के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से 10 एवं 11 जुलाई 2026 को जयपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्टर सभागार, जयपुर में आयोजित होगी।


राजस्थान समान नागरिकता संहिता 2026 समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह होंगे। समिति में संभागीय आयुक्त जयपुर समन्वयक के रूप में, गृह विभाग के प्रतिनिधि, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर, उप विधि परामर्शी सदस्य के रूप में, इसी के साथ अति. जिला कलक्टर दूदू, उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम, सहायक कलक्टर दूदू फास्ट ट्रेक , सहायक कलक्टर चौमू, सहायक कलक्टर चौमू फास्ट ट्रैक, सहायक कलक्टर शाहपुरा फास्ट ट्रैक, सहायक कलक्टर जमवारामगढ़ फास्ट ट्रैक, सहायक कलक्टर आमेर, सहायक कलक्टर आमेर फास्ट ट्रैक, उपनिदेशक महिला अधिकारिता जयपुर जिला कलक्टर द्वारा नामित 10 विज्ञ अधिकारी के रूप में तथा समस्त तहसीलदार एवं सहयोगी स्टाफ जयपुर सहयोगी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

10 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 12ः30 बजे तक निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, नगर निकायों के अध्यक्षों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत संगठनों, प्रबुद्धजनों तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक जयपुर संभाग के जिलों से आए आम नागरिकों के साथ जनसुनवाई की जाएगी। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

11 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक जयपुर जिले के नागरिकों की शेष जनसुनवाई राजस्थान समान नागरिकता संहिता 2026 समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान द्वारा आयोजित की जाएगी।

संभागीय आयुक्त वे. सरवण कुमार ने जिला कलक्टर, जयपुर को जनसुनवाई के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं एवं अन्य हितधारकों को आमंत्रित कर व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सुझाव देने के लिए https://ucc.rajasthan.gov.in⁠ पोर्टल शुरू किया है। नागरिक व्यक्तिगत रूप से या किसी संस्था एवं संगठन की ओर से भी सुझाव दे सकते हैं। सर्वे में 19 प्रश्नों के उत्तर हां या ना में देने होंगे। लोग अपने विस्तृत सुझाव और संबंधित दस्तावेज भी अपलोड कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखी जाएगी।

नागरिकों से इन सवालों पर ली जाएगी राय :-

 क्या वे संविधान के अनुच्छेद-44 में समान नागरिक संहिता के प्रावधान से परिचित हैं?

 क्या वे राजस्थान में यूसीसी लागू करने के पक्ष में हैं?

 क्या यूसीसी संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किए बिना लागू की जा सकती है?

 क्या विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, वसीयत और लिव-इन संबंधों को यूसीसी में शामिल किया जाए?

 क्या सभी समुदायों के लिए विवाह और तलाक के समान नियम होने चाहिए?

 क्या तलाक का अनिवार्य पंजीकरण हो?

 क्या भरण-पोषण के लिए एक समान कानून बनाया जाए?

 क्या महिलाओं और पुरुषों को समान संपत्ति अधिकार मिले?

 क्या लिव-इन संबंधों का अनिवार्य पंजीकरण होना चाहिए?

 क्या लिव-इन संबंधों से जुड़ी महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को कानून में शामिल किया जाए?

 क्या बहुविवाह महिलाओं के अधिकारों को प्रभावित करता है?

 क्या यूसीसी से सामाजिक कुरीतियों और लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने में मदद मिलेगी?

नीति निर्माण में भागीदारी की अपील :-

गृह विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने सुझाव देकर नीति निर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनें। सरकार का मानना है कि व्यापक जनभागीदारी से तैयार होने वाला मसौदा अधिक व्यावहारिक और सर्वसमावेशी होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

बहुपक्षीय संगठन

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments