बलाई विकास समिति द्वारा सर्व समाज के 70 चिकित्सकों का किया सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हाडोता में बलाई विकास समिति जयपुर, मुख्यालय-चौमूं की ओर से डॉक्टर्स-डे पर निजी कॉलेज में सर्व समाज के डॉक्टरों का सम्मान समारोह अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार ने की।

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत आईजी जी.सी राय ने कहा कि मरीज को डॉक्टर्स के साथ जागरूकता रखनी चाहिए एवं समाज को सभी अपनी निष्ठा से कार्य करे।

विशिष्ट अतिथि एसीपी सोनचंद लाडना ने कहां की डॉक्टर गरीब-अमीर का अंतर नहीं कर पता है। डॉक्टर केवल सिर्फ जाति व धर्म नहीं देखता है, वह केवल मरीज को बचाने का पूरा प्रयास करता है, तभी तो डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है।

समिति संरक्षक सेवानिवृत एडीएम के.आर. बुनकर ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वह धहाडेगा। उन्होनें इस समिति द्वारा राज्य में पहली बार सर्व समाज के डॉक्टरों के सम्मान को बहुत ही सराहनीय बताया।

समिति के संरक्षक रामकिशोर राय, सेवानिवृत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी यादराम बुनकर, डॉ. ओमप्रकाश धमोड़, डॉ. रामनारायण यादव, सेवानिवृत सीआरपीएफ अधीक्षक के.एम बुनकर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ. एन.के अग्रवाल, डॉ. श्रवण बराला, डॉ. ओमप्रकाश धमोड, डॉ. सीताराम शर्मा (काछवाल), डॉ. मंगल यादव, सीआरपीएफ एसआई रवि कुमार वर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के 70 डॉक्टरों का सम्मान किया गया। जिसमें एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, फिजियोथैरेपी एवं पशु चिकित्सकों का माला, साफा, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही केक काटकर डॉक्टर्स-डे मनाया गया।

महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया की सम्मान समारोह में शॉल एवं मोमेंट की व्यवस्था तहसीलदार गोपाल लाल भाटी द्वारा की गई। मंच संचालन व्याख्याता शंकर लाल मुहाणिया ने किया।

इस दौरान समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष नानगराम लूणीवाल, कार्यक्रम मुख्य संयोजक रामगोपाल डोई, सहसंयोजक गुलाबनाथ बुढगाया, मंगलचंद सुरेला, लालाराम महरडा़, सुरेश कुमार महरिया, गोपीराम महरडा, डॉ. आर.एस. मानावत, डॉ. लोकेश वर्मा, डॉ. लाला आजाद, नेमीचंद पंवार, रामनिवास पालीवाल, कालूराम सामरिया, नाथूलाल बराला, हनुमान सहाय झाटीवाल, प्रहलाद राय जाटावत, गोपाल देवठिया, एस.एम. गांधी, राहुल कुमार जोया, रविकांत रोजड़ा, बाबूलाल खोवाल, गोवर्धन लाल बिदावत, गोपाल लाल तंवर, सुवालाल गढवाल, पंसस सुनिता वर्मा, अभिषेक मोरदिया, मनीष बिदावत आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments