भारतीय किसान संघ ने की दुग्ध उत्पादकों की बकाया बोनस राशि दिलाने की मांग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय किसान संघ तहसील चौमूं, उपतहसील खेजरोली, गोबिंदगढ़ की संयुक्त मासिक बैठक आज कृषक विश्राम गृह, कृषि मंडी प्रांगण, चौमूं में प्रांत महामंत्री सांवरमल सोलेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश लांबा ने बताया कि विभिन्न गांवों से आए किसानों ने पशुपालकों के सामने चारे के संकट की समस्या रखते हुए पशुपालन करने में आई रही कठिनाइयों के बारे में बताया।

आज की बैठक में प्रस्ताव पास कर दुग्ध उत्पादकों के बोनस की बकाया राशि जो जनवरी 2026 से बकाया है को तुरंत सरकार से पशुपालकों को दिलाने की मांग की गई। चारे की कीमते आसमान छू रही हैं इसलिए पशुपालन घाटे का सौदा हो रहा है | इस विकट स्थिति को देखते हुए चारे पर अनुदान देने की मांग की गई। खरीफ फसल में बुआई के लिए पर्याप्त डीएपी, यूरिया की सप्लाई के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की गई।

बैठक में ग्राम इकाईयों को सक्रिय बनाए रखने के लिए तहसील पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारी व संभाग पदाधिकारी गण को विभिन्न गांवों का प्रभारी नियुक्त करके प्रतिमाह बैठके सुनिश्चित करना तय हुआ। बैठक में अपने अपने गांव में व्यापक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह नाथावत, मंत्री अजय पलसानिया, खेजरोली अध्यक्ष प्रहलाद टुंडक, मंत्री रामावतार मीणा, संभाग मंत्री जगदीश कनिनवाल, जिला उपाध्यक्ष चौथमल जाट, सहमंत्री बनवारी लाल स्वामी, महादेव घौसल्या, सहकारिता प्रमुख सीताराम शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष ओंकार कलवानिया,घीसालाल सैनी, जलसंरक्षण प्रमुख श्रवण हरितवाल, प्रचार प्रमुख राजेन्द्र मक्की, विद्युत प्रमुख नंछू घासल, पूर्व अध्यक्ष लोकेश पारीक,चीथवाड़ी अध्यक्ष बाबूलाल ढबास, रामगोपाल शर्मा, आमेर सहमंत्री राजीव शर्मा, चौंप अध्यक्ष अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments