मानवता की मिसाल : दो असहाय एवं लावारिस प्रभुजनों को अपना घर आश्रम उदयपुर में मिला आश्रय

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) "सेवा परमो धर्मः, नर सेवा ही नारायण सेवा है" के मूल मंत्र एवं "जिनका कोई नहीं, उनका अपना घर आश्रम" की भावना के साथ कार्यरत अपना घर आश्रम उदयपुर, बेदला निरंतर निराश्रित, असहाय एवं लावारिस प्रभुजनों की सेवा में समर्पित है। आश्रम का संकल्प है कि "कोई प्रभुजी सड़क पर दम न तोड़े" और इसी उद्देश्य के साथ सेवा, उपचार एवं पुनर्वास का कार्य निरंतर जारी है।


अपना घर आश्रम उदयपुर, बेदला के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता राकेश खन्ना की सूचना पर नेहरू हॉस्टल के सामने एक लावारिस दिव्यांग प्रभुजी को रेस्क्यू किया गया। प्रभुजी पिछले तीन दिनों से वहीं असहाय अवस्था में घूम रहे थे। उन्हें तत्काल अपना घर आश्रम लाकर सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया।

इसी क्रम में महाराणा भूपाल चिकित्सालय (एमबी अस्पताल) की डॉ. पूजा द्वारा सूचना मिलने पर एक लावारिस दुर्घटनाग्रस्त प्रभुजी को भी अपना घर आश्रम उदयपुर, बेदला में भर्ती किया गया। प्रभुजी ने अपना नाम राजेश शर्मा एवं निवासी नालंदा, बिहार होना बताया। आश्रम में उनके समुचित उपचार, सेवा एवं पुनर्वास की व्यवस्था की गई है।

इन दोनों प्रभुजनों के आश्रम में आने के बाद वर्तमान में अपना घर आश्रम उदयपुर, बेदला में निवासरत प्रभुजनों की संख्या 42 हो गई है। पिछले साढ़े पांच वर्षों में उदयपुर संभाग में 423 प्रभुजी का रेस्क्यू किया गया जिसमे से 117 को अपने परिजनों से मिलाया। आश्रम परिवार सभी प्रभुजनों की सेवा, चिकित्सा, भोजन एवं पुनर्वास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

अपना घर आश्रम उदयपुर समाज के सभी नागरिकों से अपील करता है कि यदि कहीं कोई असहाय, लावारिस, दिव्यांग, मानसिक रूप से अस्वस्थ अथवा बेसहारा व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल आश्रम के मोबाइल नंबर 7412061028 एवं 9413479996 पर दें, ताकि समय रहते उसे सुरक्षित आश्रय, उपचार एवं सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान किया जा सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments