आचार्य महाप्रज्ञ का 107वां जन्मदिवस जैन विश्वभारती में श्रद्धा से मनाया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

लाडनूं (संस्कार सृजन) जैन विश्वभारती संस्थान, लाडनूं के शिक्षा विभाग में शनिवार को आचार्य महाप्रज्ञ का 107वां जन्मदिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण आयाम ज्ञान की आराधना और उसका सृजन था। उन्होंने सैकड़ों ग्रंथों की रचना कर साहित्य को नई दिशा दी। उनका जीवन विविधताओं का संगम था। उनके विचारों में उच्चता, गंभीरता और मौलिकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता था।

प्रो. जैन ने कहा कि आज भी आचार्य की प्रेरणा, शिक्षाप्रद विचार, प्रेक्षाध्यान और श्रेष्ठ साहित्य लाखों लोगों के लिए पथप्रदर्शक बना हुआ है। वर्तमान समय की अनेक समस्याओं के समाधान में उनका साहित्य सराहनीय योगदान दे रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन उनके साहित्य का स्वाध्याय करना चाहिए, जिससे जीवन की जटिलताओं से निजात पाई जा सकती है।

उन्होंने आगे बताया कि आचार्य महाप्रज्ञ जैन दर्शन के शीर्षस्थ विद्वान थे। उन्होंने गंभीर और नीरस विषयों को भी सरस और बोधगम्य बनाकर जन-जन तक पहुंचाया। वे अनेकांत के विज्ञाता, प्रयोक्ता और प्रवक्ता थे। सम्प्रदाय से जुड़े होने के बावजूद वे मुक्त चेतना के धनी थे और किसी बंधन में नहीं बंधे। वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग प्रस्तुत किया।इस अवसर पर डॉ. अमिता जैन, डॉ. आभा सिंह, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, डॉ. देवी लाल कुमावत सहित शिक्षा विभाग की बी.एड, बी.ए-बी.एड एवं बी.एससी-बी.एड की छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन आचार्य महाप्रज्ञ के साहित्य के वाचन और मंगलकामना के साथ हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

बच्चों की देखभाल

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments