सुर वीणा संगीत संस्था का "आग़ाज़" कार्यक्रम संपन्न,सदाबहार गानों पर जमकर थिरके श्रोता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुर वीणा संगीत संस्था (रजि.) का पहला रंगारंग संगीत कार्यक्रम आग़ाज़ शनिवार की शाम जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का आरंभ प्रसिद्ध गायिका श्वेता द्वारा गाये भजन "मेरो कान्हा गुलाब को फूल" से हुआ। कार्यक्रम जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया दर्शकों की भीड़ जमकर लुत्फ उठाती नज़र आई। 

सुर वीणा समूह के संस्थापक तुलसीदास व नीलम हरपलानी ने देर न हो जाए कव्वाली से समा बांध दिया, साथ ही श्वेता रजनीश ने मारवाड़ी गीत पीली लूगड़ी, विकास  प्रज्ञा ने भीगी भीगी रातों में, रमेश नज़कानी ने ये जो मोहब्बत है, ऋतु वर्मा ने रहे न रहे हम, योगी राजोरिया ने अलविदा, रजनीश ने भगवान शिव का भजन खेले मसाने में होरी दिगंबर, नंदिता ने ये समा, तुलसीदास ने मशहूर ग़ज़ल चांदी जैसा रंग, भानु बंसल ने लाई वी न गई जैसे गीत प्रस्तुत किए। 

कार्यक्रम में विभिन्न युगों के गीतों के साथ कव्वाली, गजल, भजन व मारवाड़ी गीतों का समावेश था जिसने कार्यक्रम को एक सांस्कृतिक रंग में रंग दिया और उस पर स्कॉर्पियंस डांस ट्रुप द्वारा विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियों ने इसे एक शानदार विविधता प्रदान की। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में भूतपूर्व मंत्री और छबड़ा, ज़िला बाराँ के वर्तमान विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, रिटायर्ड जिला जज प्रेम चंद शर्मा, एडिशनल एस पी सुनील प्रसाद शर्मा, स्नेहलता व राजेश भारद्वाज, जयपुर कल्चरल सोसाइटी की अध्यक्ष कंचन आनंद एवं सुर वीणा की मेंटर और मार्गदर्शिका वीणा मोदानी रहे। प्रिया गुलबानी, खुशबू व हरीश सैनानी, स्नेहा नज़कानी एवं  शहर के सभी संगीत समूहों के संस्थापक सदस्य कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे। 

अंत में समूह के संस्थापक तुलसीदास व नीलम हरपलानी ने सभी अतिथियों, महागुरु वीणा मोदानी, आयोजक मंडल, सभी साथी कलाकारों एवं बिजलानी स्टूडियो के मालिक अनिल बिजलानी, जिन्होंने रिहर्सल एवं साउंड प्रबंधन में सहयोग किया का आभार प्रकट किया । जिनकी मेहनत से एक सफल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मधु नायक, भावना शर्मा, सुरेंद्र शारदा, रीना बरारा, वीनू मित्तल, डॉ. आर एस माथुर, उर्मिला न्याति, स्मिता नवलखा, डॉ. के के मावर, डॉ. अशोक शर्मा, सुनील ग्रोवर, मोनिका, राजेश विजयवर्गीय, संदीप पाटनी, रुपसोना जैसे शहर के नामचीन गायक गायिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर प्रणय भारद्वाज ने किया। साउंड की व्यवस्था दिनेश पाराशर ने संभाली।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments