दांतों का इंप्लांट करवाकर 25 वर्ष तक बेहतर जीवन का आनंद लें सकते हैं - डॉ. रजत वार्ष्णेय

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उयपुर (संस्कार सृजन) पूज्य सिंधी साहिती पंचायत द्वारा संचालित महाराजा दाहिरसेन वरिष्ठ नागरिक समिति उदयपुर की मार्च,अप्रैल मई और जून 2026 चार माह की संयुक्त बैठक आज संत कंवर राम भवन सेक्टर 14 में संपन्न हुई |

समिति के सचिव द्वारका दास नेभनानी ने बताया कि आज की मीटिंग का मुख्य आकर्षण सिटी डेंटल एंड इम्प्लांट सेंटर के डेंटल सुरक्षा इंप्लाट विशेषज्ञ डॉ.रजत वार्ष्णेय थे।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ. रजत वार्ष्णेय ने बताया कि यदि सही प्रकार से डेंटल इंप्लांट किया जाए तो य़ह 25 साल या उससे भी अधिक समय तक स्थाई और प्राकृतिक दिखने वाला दंत समाधान प्रदान करता है | जिससे बेहतर चबाने की क्षमता, व्यक्ति के बोलने में सुधार, आसपास के दांतों की स्थिति और जबड़े की हड्डी की सुरक्षा प्राप्त होती है | यहां तक कि आपका चेहरा और आपकी मुस्कान कुदरती दांतों से भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती हैं। इंप्लाट होने के बाद आप दांतों संबंधी हर बीमारी से मुक्ति पा जाते हैं। ना तो दांतों में कीड़ा लगता हैं, ना कैविटी बनती हैं और ना ही रूट केनाल करवानी पड़ती हैं। डॉ.रजत वार्ष्णेय एवं डॉ. अंकिता गुप्ता ने उपस्थित 100 से अधिक महिला एवं पुरुष सदस्यों के ग्रुप में से कई सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।

मीटिंग में 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया जिसमें महिला सदस्यों की संख्या 40 के लगभग थी। 4 माह के अंतराल में होने वाली इस मीटिंग में उपस्थित सदस्यों में आज 35 सदस्यों के जन्मदिन की एवं 32 युगल दंपतियों के उनके विवाह की वर्षगांठ थी। सभी को बधाई देते हुए उनका ऊपरना पहना कर सम्मान किया गया।

मीटिंग में कुछ सदस्यों द्वारा अपने जीवन साथी के जन्म दिन एवं विवाह की वर्षगांठ की खुशी में गीत गाए तो कुछ लोगों ने अपनी शेरों शायरी से सदस्यों का मनोरंजन किया।

आज 2 युगल दंपतियो पीताम्बर-माया चोटरानी एवं मधुबाला चेनानी- अनिल मलकानी ने समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर उन्हें उपर्णा पहनाकर सम्मान किया गया।

मीटिंग में सदस्यों के मनोरंजन के लिए सचिव रामचंद्र चोटरानी, रजनी चोटरानी, लक्ष्मी आसवानी एवं दुर्गा चेलानी द्वारा माला माल हाऊजी खिलवाई गई जिसका सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। मीटिंग के अंत में समिति के सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश आहूजा की माता कौशल्या देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर समिति के संयोजक मोहन केसरवानी, सचिव द्वारका दास नेभनानी एवं रामचंद्र चोटरानी, कमलेश राजानी सुखराम सिंह बालचंदानी, गुल भाटिया, गोपालदास छाबड़िया, गिरधारी लीलानी, सुरेंद्र नेभनानी, अनूप भंबानी, इंद्र कुमार ममतानी, भगवान दास सचदेव, रामचंद्र वज़ानी, निरंजन नेभनानी, दिलीप सपरा, महिला सदस्य बीना नेभनानी, सपना चेलानी, दक्षा नेभनानी आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments