पेद्दी फिल्म का 13 वें दिन कितना रहा कलेक्शन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार सृजन) राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' की रफ्तार दूसरे हफ्ते में थोड़ी धीमी हो गई है। 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले थे। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर विवाद भी हुआ था और लोगों ने मेकर्स की आलोचना भी की थी। हालांकि, इन सबके बावजूद फिल्म ने भारत में 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस पर आई गिरावट :-

'पेद्दी' ने 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 13वें दिन फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 264.92 करोड़ और नेट कलेक्शन 223.55 करोड़ तक पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन :-

विदेशी बाजारों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से कुल 51.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसकी वजह से इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 316.77 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म ने हिंदी में कितनी कमाई की है :-

'पेद्दी' सबसे ज्यादा तेलुगू में कमाई कर रही है। हिंदी में ये फिल्म 30 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई है।

विवाद के बाद रिलीज होगा एक्सटेंडेड वर्जन :-

जाह्नवी कपूर के किरदार 'अचियम्मा' की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब ‘पेद्दी’ के मेकर्स इस फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज कर रहे हैं। निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने खुद ये बात कन्फर्म की है। उन्होंने बताया कि वो 17 जून को सिनेमाघरों में इस फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज करेंगे और इस नए कट में उन तीन खास सीन को वापस में जोड़ा गया है, जिन्हें पहले हटा दिया गया था।

एक्सटेंडेड वर्जन में क्या देखने को मिलेगा :-

इस नए वर्जन का मकसद जाह्नवी कपूर के किरदार को ज्यादा इमोशनल बनाना है। डायरेक्टर ने कहा, 'जाह्नवी के किरदार से जुड़े दो और सीन एक्सटेंडेड वर्जन में जोड़े गए हैं। इन्हें देखने के बाद दर्शक इस किरदार से और भी ज्यादा जुड़ सकेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इसके बाद जाह्नवी का किरदार एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगा।'

फिल्म 'पेद्दी' के बारे में :-

इस फिल्म में पेद्दी (राम चरण) की कहानी दिखाई है, जो खेल के जरिए दुनिया में अपनी पहचान बनाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पेद्दी क्रिकेट, कुश्ती और स्प्रिंटिंग जैसे खेलों में हाथ आजमाता है, जिसके बाद भारत सरकार का ध्यान उस पर जाता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments