गौमाता सेवार्थ समिति द्वारा चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान का सफल आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर गौमाता सेवार्थ समिति द्वारा दुर्गापुरा गौशाला परिसर में चतुर्थ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपना योगदान दिया।

शिविर के मुख्य संयोजक अशोक जैन ने बताया कि शिविर में लगभग 186 से अधिक रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 151 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। गोपी अग्रवाल ने बताया यह आयोजन मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

संयोजक भीम कांकरवाल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, सतीश गोयल, हनुमान सोनी एवं कमल अग्रवाल ने शिविर को सफल बनाने वाली विशेषज्ञ चिकित्सक टीम, लैब स्टाफ एवं सहयोगी संस्थाओं का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही श्री श्याम सेवा महोत्सव सेवा समिति के सक्रिय सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर अग्रवाल, पुष्पेंद्र गर्ग, कालीचरण सर्राफ, सुमन शर्मा एवं पुनीत कर्णावत, और बलवीर ,अंकुर नारंग आलोक पटनी, अंकित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

शिविर के डिजिटल एवं मीडिया प्रभारी राहुल जैन (अरिहंत ग्लोबल सर्विसेज) एवं रवि अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रेरणादायी सत्र आयोजित किए गए तथा रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

सह-संयोजक राकेश गट्टानी, शिखर जैन, कैलाश खंडेलवाल, मनोज सर्राफ, नीरज बंसल, राजकुमार रोहिल्ला, राजेंद्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, लक्ष्मीकान्त एवं अरिहंत ग्लोबल की संपूर्ण टीम ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

विशेष आकर्षण के रूप में प्रथम बार रक्तदान करने वाले, 10 से अधिक बार रक्तदान करने वाले एवं 25 से अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का विशेष सम्मान किया गया, जिससे समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक प्रेरणा का संदेश प्रसारित हो सके।

शिविर के दौरान देवेश कौशिक ने अपना 69वां रक्तदान कर सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया तथा उपस्थित युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने।

इस अवसर पर राजस्थान गौ सेवक संघ के पदाधिकारी राधेश्याम, हनुमान (दादाभाई) सहित अनेक समाजसेवी एवं गौसेवक उपस्थित रहे। समिति ने इस आयोजन की सफलता का श्रेय सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं समाजबंधुओं को देते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

रक्तदान केवल रक्त का दान नहीं, बल्कि किसी अनमोल जीवन को नई उम्मीद देने का संकल्प है।" गौमाता सेवार्थ समिति ने भविष्य में भी मानव सेवा, गौ सेवा एवं समाज हित के ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments