लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह : जनजागरण का निर्णायक अभियान 19 जून को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान द्वारा लोकतंत्र, संविधान तथा चुनावी संस्थाओं की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता की रक्षा के उद्देश्य से 19 जून 2026 को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” आयोजित किया जाएगा। सत्याग्रह प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों, पंचायत राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सामाजिक संगठनों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल विशेष का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता की रक्षा का जनआंदोलन है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। जिस प्रकरण के आधार पर नामांकन निरस्त किया गया, उसकी वैधानिकता एवं प्रक्रिया को लेकर व्यापक बहस और चिंताएँ सामने आई हैं। ऐसी घटनाएँ चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के संबंध में जनमानस में संदेह उत्पन्न करती हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र के समक्ष दूसरा गंभीर संकट राजनीतिक दलों के विलय एवं उससे जुड़े मामलों में चुनाव आयोग की निष्क्रियता के आरोपों के रूप में सामने आया है। वहीं पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में ईवीएम मशीनों के नष्ट होने की घटनाओं ने भी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं जवाबदेही को लेकर अनेक प्रश्न खड़े किए हैं।

राजस्थान की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं। स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र की आधारशिला है, किंतु चुनावों में हो रही देरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनप्रतिनिधित्व दोनों को प्रभावित कर रही है।

डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा स्वतंत्र, निष्पक्ष और स्वायत्त चुनावी व्यवस्था में निहित होती है। जब संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्न उठने लगें, तब लोकतांत्रिक समाज का दायित्व है कि वह शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक माध्यमों से अपनी आवाज बुलंद करे।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव मोहन डागर ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर आधारित व्यवस्था है। यदि चुनावी प्रक्रियाओं और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं, तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता और पारदर्शिता को मजबूत बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। चुनाव आयोग, स्थानीय निकायों तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बना रहना चाहिए, क्योंकि यही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है।

मोहन डागर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के चुनावों में अनावश्यक देरी लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करती है। संविधान निर्माताओं ने स्थानीय स्वशासन को लोकतंत्र की आधारशिला माना था, इसलिए समयबद्ध चुनाव कराना सरकारों और संबंधित संस्थाओं की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी लोकतंत्र समर्थक नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से 19 जून को शहीद स्मारक, जयपुर में आयोजित “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष किसी दल का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और जनभागीदारी की रक्षा का संघर्ष है।

डॉ. यादव ने बताया कि सत्याग्रह में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र, संविधान एवं चुनावी संस्थाओं की गरिमा की रक्षा का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा प्रदेशभर में व्यापक जनजागरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर इस अभियान को जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। साथ ही आगामी 20 अगस्त को जयपुर में व्यापक जनआंदोलन तथा प्रदेशभर में “लोकतंत्र बचाओ पदयात्राओं” का आयोजन भी प्रस्तावित है।

अंत में उन्होंने प्रदेश की जनता, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से 19 जून को आयोजित सत्याग्रह में भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दीप्ति शर्मा, धर्मसिंह सिंघानिया, तेजपाल कुलारिया, नितेश सोनी, रमेश कुमार भाटी आदि मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments