राधाबल्लभ शर्मा स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान, दौसा द्वारा संस्थान की अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. निर्मला शर्मा के पिता स्वर्गीय राधाबल्लभ शर्मा की पावन स्मृति में आयोजित "राधाबल्लभ शर्मा स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता-2026" के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

इस प्रतियोगिता में राजस्थान, बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं दूरस्थ क्षेत्रों से कुल 121 कहानियाँ प्राप्त हुईं, जिसने इस आयोजन को राष्ट्रीय साहित्यिक स्वरूप प्रदान किया।

डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य हिंदी कहानी साहित्य के संवर्धन, रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहन, सामाजिक सरोकारों की अभिव्यक्ति तथा स्वर्गीय राधाबल्लभ शर्मा जी की स्मृति को साहित्य के माध्यम से जीवंत बनाए रखना है।

प्राप्त कहानियों का मूल्यांकन वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय श्री नरेन्द्र कुमार लाटा एवं आदरणीय श्री ब्रजमोहन गौड़ द्वारा निर्धारित साहित्यिक मापदण्डों के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार (रुपए 3000 नगद) कहानी "रणबांकुरा" के लिए श्रुतकीर्ति अग्रवाल, पटना (बिहार) को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार (रुपए 2000 नगद) कहानी "सच्ची श्रद्धांजलि" के लिए नेतराम भारती, पापड़दा (दौसा, राजस्थान) तथा "काश के उस पार" के लिए शोभा रानी गोयल, जयपुर (राजस्थान) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार (रुपए 1000 नगद) कहानी "लड़ाके" के लिए दिलीप कुमार, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) को प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार (रुपए 500 नगद) कहानी "अधिकार" के लिए रीता कुमारी, पटना (बिहार) तथा "घर नहीं लौटी रूपा" के लिए पुनीता सिंह, दिल्ली को प्रदान किया गया।

विजेता रचनाकारों को संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार, अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में चयनित सात उत्कृष्ट कहानियों को "कथा रत्न सम्मान" तथा चौदह रचनाओं को "देवगिरि साहित्य सृजन सम्मान" प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले समस्त रचनाकारों को "कथा प्रतिभा सम्मान" के अंतर्गत डिजिटल सहभागिता सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

डॉ. निर्मला शर्मा ने सभी विजेता, सम्मानित एवं प्रतिभागी रचनाकारों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में प्राप्त प्रत्येक रचना हिंदी कथा साहित्य की समृद्ध परंपरा, मानवीय संवेदनाओं एवं सामाजिक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

अंत में संस्थान की ओर से निर्णायक मंडल, समस्त प्रतिभागियों तथा देशभर के साहित्यकारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments