अधिकमास में माहभर गूंजा रामचरितमानस पाठ, पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) अधिकमास के पावन अवसर पर श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर, रामलीला मैदान गुहाला में माहभर तक अनवरत चले भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का समापन श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के अनुरूप सम्पन्न हुआ। अधिमास के दौरान प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस का सस्वर वाचन एवं धार्मिक आयोजनों की सतत श्रृंखला ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

मंदिर के पुजारी रमाकांत शर्मा व राजेंद्र शर्मा के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस माहव्यापी अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया। उन्होंने अधिकमास के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जप, तप, दान एवं भक्ति-साधना का विशेष काल बताया।

समापन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति सम्पन्न की गई। हवन के मुख्य यजमान सुरेश कुमार नाटियां सहित अन्य तेरह जोड़ों ने सपत्नीक तथा नियमित रामायण पाठ करने वाले अन्य सभी पाठकों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, विश्व शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। यज्ञ की पावन आहुतियों से सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं दिव्यता से आलोकित हो उठा।

अनुष्ठान की पूर्णाहुति के उपरांत धर्म श्रद्धालुओं, सर्वसमाज भामाशाहों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गुहाला सहित आसपास के गांव ढ़ाणियों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द का प्रेरणादायी स्वरूप देखने को मिला।

समाज सेवी धार्मिकजनों ने बताया कि अधिमास में श्रीरामचरितमानस वाचन, सुन्दरकाण्ड पाठ तथा यज्ञ-हवन जैसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक संस्कारों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माहभर तक चली इस रामभक्ति की अविरल धारा ने क्षेत्रवासियों के हृदय में श्रद्धा, आस्था एवं लोकमंगल की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम की सफलता पर श्रद्धालुओं ने रामचरित मानस पाठकों तथा आयोजन से जुड़े सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments