मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रामलाल शर्मा ने मालेश्वर नाथ मंदिर में की 151 दीपों से महाआरती

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल बांसा के कार्यकर्ताओं द्वारा महारकलां स्थित प्राचीन श्री मालेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य 'महाआरती' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक रामलाल शर्मा मुख्य रूप से सम्मिलित हुए और उन्होंने 151 दीप प्रज्वलित कर भगवान महाकाल की महाआरती की।

​मंदिर के महंत महेश शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न करवाई गई। इस पावन अवसर पर मंदिर में बाबा महाकाल का दिव्य व आकर्षक श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित रामधुनी के पाठों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

​महाआरती के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि विगत 12 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण देश न केवल आंतरिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी भारत का मान-सम्मान आज चरम पर है। ​रामलाल शर्मा ने इस पावन अवसर पर महादेव से चौमूं विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे देश की खुशहाली, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की। 

कार्यक्रम में इस अवसर पर पंडित महेश शास्त्री, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर गागोरिया, श्रीराम शर्मा, दिनेश गौरा, दिनेश चतुर्वेदी, बाबूलाल गुर्जर, मांगीलाल शर्मा, महेश शर्मा, जमनलाल सैनी, महेश योगी, चंद्र वीर टांक, बाबूलाल मालेरिया ,मनीष प्रजापत, दिनेश कुमावत सहित बांसा मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने महादेव के जयकारों के साथ देश की उन्नति का संकल्प लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments