5वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) 23 से 29 जून तक जालंधर (पंजाब) में आयोजित 5वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के युवा मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण एवं 5 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


स्वर्ण पदक विजेता :-

- वंश सूरा – 46 किग्रा

- एंजेल बगराना – 70 किग्रा

कांस्य पदक विजेता :-

- यश कुमार – 33 किग्रा

- अनिराज – 43 किग्रा

- आधिराज चाहर – 70 किग्रा

- स्वयं राजोरिया – 49 किग्रा

- एम.डी. अजीज आलम जीर – 61 किग्रा

प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि राजस्थान के वंश सूरा को पूरे भारत का "बेस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर" घोषित किया गया, जो राजस्थान बॉक्सिंग परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

विशेष उल्लेखनीय है कि स्वर्ण पदक विजेता वंश सूरा एवं कांस्य पदक विजेता स्वयं राजोरिया दोनों जयपुर स्थित आर बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी हैं, जहाँ वे नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा अकादमी की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।

आर बॉक्सिंग अकादमी के प्रतिभाशाली मुक्केबाज़ आर्यन प्रजापत ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। उन्होंने बेहतरीन मुकाबला खेला और पदक से मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन भविष्य के लिए बेहद उत्साहजनक रहा।

इस उपलब्धि पर राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेंद्र निर्वाण ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं जिला बॉक्सिंग संघों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और कोचों के समर्पण ने राजस्थान बॉक्सिंग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

उन्होंने विशेष रूप से कोच सुनील कुमार के कठिन परिश्रम, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि राजस्थान के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

आर बॉक्सिंग अकादमी के निदेशक राजू बॉक्सर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे राजस्थान बॉक्सिंग परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी अकादमी अपने खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर अथक प्रयास करती रहेगी।

राजस्थान बॉक्सिंग परिवार सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगी जिला बॉक्सिंग संघों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments