सुरों की महफिल से मनाया प्रमोद वर्मा बासनीवाल का 64वां जन्मदिन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कुमावत क्षत्रिय महासभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सेवानिवृत्त एएओ प्रमोद वर्मा बासनीवाल का 64वां जन्मदिन साइंस पार्क ऑडिटोरियम में बेहद अनूठे और संगीतमय अंदाज में मनाया गया। इस खास मौके पर शहर के कई नामी म्यूजिकल ग्रुप्स ने एक साथ आकर सदाबहार बॉलीवुड गानों की शानदार महफिल सजाई।

​प्रमोद वर्मा ने इस अवसर पर अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे संगीत ने उनके जीवन को एक नई ऊर्जा दी है। उन्होंने बताया कि एक उम्र के बाद जब शारीरिक बीमारियां, सामाजिक परेशानियां और पारिवारिक उलझने इंसान को घेरने लगती हैं, तो संगीत ही सबसे बड़ा सहारा बनता है। जब मुझे बीपी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा, तो मेरे एक रिटायर्ड साथी ने मुझे संगीत अपनाने की सलाह दी। इसके बाद मैं कई म्यूजिकल ग्रुप्स से जुड़ा और आज संगीत के माध्यम से मैं खुद को पूरी तरह स्वस्थ और खुशमिजाज महसूस करता हूँ।"


दिग्गज म्यूजिकल ग्रुप्स और कलाकारों की रही मौजूदगी :-

​समारोह में शहर के प्रमुख संगीत समूहों के फाउंडर्स, एडमिन्स और कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल मुख्य ग्रुप - ​स्वर साधना म्यूजिकल ग्रुप - फाउंडर शीला जांगिड़, ​संगीत चौपाल - फाउंडर संजय शर्मा, ममता शर्मा, संतोष बेड, सुनील गुप्ता, निकेश खंडेलवाल, प्रकाश चंद और संजीव गुप्ता, ​स्वीट 16 ग्रुप फाउंडर-अनीता शर्मा, एडमिन राजेंद्र और रामगोपाल मीणा, ​स्वर चित्रांश ग्रुप-मीना सक्सेना और मनीष माथुर, ​सुकून सुर रागिनी ग्रुप  फाउंडर - मीरा राजबंशी, ​डोडा स्टूडियो-के विजेंद्र डोडा, ​विश्व बंधु खंडेलवाल और सुनील गुप्ता, केकेएम फाउंडर आकाश कुमार, नवल शर्मा और कौशल किशोर ,भारती रहे | ​इसके अलावा समारोह में तरुण, पदम शरण मारवाल, प्रिया मारवाल, वर्षा सिंह, दुष्यंत सिंह, रितु संजय सिंह, मंजु , चेतना , रश्मि वर्मा, सिद्धि वर्मा, डॉ. हर्षिता बासनीवाल, गौरव बासनीवाल, राहुल वर्मा, विजय सिंह और लक्ष्मी, राजेन्द्र पाल, मंजू पाल , याना, मनस्वी मुदित सहित कई गणमान्य लोग और पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

​सदाबहार बॉलीवुड गीतों से बंधा समां :-

​महफिल में बॉलीवुड के गोल्डन एरा के एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने 'परदेसिया यह सच है पिया', 'एक प्यार का नगमा है', 'हजारों राहें मुड़कर देखीं', 'सागर किनारे', 'यह मेरा प्रेम पत्र पढ़कर', '100 साल पहले', 'सारा जमाना', 'इलू इलू', 'चांद से पर्दा कीजिए', 'प्यार हमारा अमर रहेगा', 'यह मतवाली चाल', 'याद आ रहा है तेरा प्यार', 'आने से उसके आए बहार', 'झूमती चली हवा' और 'तेरे जैसा यार कहां' जैसे गानों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रमोद वर्मा ने एकल प्रस्तुति में 'मैं शायर तो नहीं' गाकर खूब वाहवाही लूटी। प्रमोद वर्मा और शीला जांगिड़ का गाया युगल गीत (Duet) 'तेरी बिंदिया रे' बेहद लोकप्रिय रहा। प्रमोद वर्मा और ममता शर्मा की आवाज में 'सागर किनारे' ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ​अनीता शर्मा और प्रमोद वर्मा की जुगलबंदी में पेश किया गया गीत 'शायद मेरी शादी का ख्याल आया' कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

​संगीत के इस खुशनुमा सफर के बाद कार्यक्रम का समापन एक शानदार सामूहिक भोज के साथ हुआ। उपस्थित सभी मित्रों, परिजनों और संगीत प्रेमियों ने प्रमोद को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूरा ऑडिटोरियम दिल को सुकून देने वाली यादों और रंगीन रोशनी से सराबोर नजर आया। मुख्य अतिथि फुलेरा के पूर्व विधायक नवरत्न राजोरिया रहे | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments