पूजा शर्मा लगातार चौथी बार बेटी फाउंडेशन क्लब की ब्रांड आइकन नियुक्त

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सामाजिक सरोकारों और महिला उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय अग्रणी संस्था "बेटी फाउंडेशन क्लब" ने महिला सशक्तिकरण की मुखर आवाज पूजा शर्मा को लगातार चौथी बार अपना ब्रांड आइकन नियुक्त किया है। यह निर्णय पूजा शर्मा द्वारा पिछले छह वर्षों से जमीनी स्तर पर किए जा रहे असाधारण कार्यों और समाज में उनके गहराते प्रभाव को देखते हुए लिया गया है।

पूजा शर्मा पिछले छह साल से प्रदेश के दूर-दराज के गांवों, ढाणियों और कस्बों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने न केवल 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को घर-घर पहुँचाया है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी समाज के अंतिम छोर पर बैठी महिलाओं तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बेटी फाउंडेशन क्लब के संस्थापक राज शर्मा और राहुल शर्मा एवं पदाधिकारियों ने बताया कि पूजा शर्मा का चयन उनके निस्वार्थ सामाजिक कार्यों और महिला उत्थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के आधार पर किया गया है। उनके नेतृत्व में फाउंडेशन के अभियानों को नई गति मिली है और हजारों महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुई हैं।

इस अवसर पर पूजा शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा का एक और अवसर है। मेरा लक्ष्य है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे और हर महिला केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बने।"

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments