ब्रह्माकुमारीज़ और RTU के संयुक्त प्रयास से विकसित थॉट लैब का पदाधिकारियों ने किया भ्रमण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन)  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश उपाध्यक्ष यतीश व्यास एवं कोटा जिला अध्यक्ष संजय चौबीसा ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU) परिसर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ एवं आरटीयू के संयुक्त प्रयास से विकसित थॉट एंड इनोवेशन सेंटर (थॉट लैब) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में संचालित विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों, मेडिटेशन आधारित गतिविधियों तथा नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।

सेंटर के वॉलंटियर एवं फैकल्टी बीके प्रदीप ने अतिथियों को थॉट लैब में स्थापित आधुनिक उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ये उपकरण विद्यार्थियों की एकाग्रता, ध्यान क्षमता, मानसिक संतुलन, फोकस और तनाव प्रबंधन को बेहतर बनाने में सहायक हैं। उन्होंने बताया कि अनेक विद्यार्थी इन तकनीकों एवं राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी अध्ययन क्षमता एवं व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. कृष्णा एवं बीके कृति ने अतिथियों को थॉट लैब में स्थापित वैज्ञानिक प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया। उन्होंने मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली, विचारों की शक्ति, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन तथा मेडिटेशन के वैज्ञानिक आधार को विभिन्न मॉडलों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से समझाया।

थॉट एंड इनोवेशन सेंटर की मुख्य समन्वयक लता गिडवानी ने बताया कि यह केंद्र नवीन वैज्ञानिक तकनीकों और आध्यात्मिक मूल्यों के समन्वय के माध्यम से न केवल आरटीयू के विद्यार्थियों बल्कि सम्पूर्ण कोटा शहर के विद्यार्थियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, प्रोफेसरों एवं आमजन के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में समय-समय पर व्यक्तित्व विकास, तनाव मुक्ति, नेतृत्व क्षमता, ध्यान एवं नवाचार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोग प्राप्त कर रहे हैं।

सेंटर ऑपरेटर विनोद गोचर ने बताया कि राजयोग मेडिटेशन की सहायता से अनेक लोग अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। ध्यान और आत्मचिंतन के माध्यम से वे मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं जीवन में संतुलन का अनुभव कर रहे हैं।

भ्रमण के दौरान सेंटर के वॉलंटियर मनोज, विष्णु, नवीन, नितेश, कुणाल एवं अमृता बहन ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

भ्रमण के पश्चात जार कोटा जिला अध्यक्ष संजय चौबीसा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष यतीश व्यास ने थॉट लैब की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और राजयोग मेडिटेशन का यह अनूठा संगम विद्यार्थियों और युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और प्रतिस्पर्धा के दौर में इस प्रकार के केंद्र युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त, एकाग्र और सकारात्मक बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र द्वारा विकसित तकनीकों, नवाचारपूर्ण अवधारणाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शिक्षा और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments