बाबा अमरनाथ कावडिया संघ चौमूं नगर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) रेनवाल रोड स्थित श्री वीर तेजाजी मंदिर में बाबा अमरनाथ कावडिया संघ की मीटिंग में कावड़ यात्रा 2026 की कार्यकारिणी का गठन किया गया । इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, एसीपी प्रदीप शर्मा, सिक्किम राज्यपाल के निजी सचिव विजय शर्मा, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, छुटृन यादव, मुकेश सैनी आदि ने शुभकामनाएं दी |

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने नई कार्यकारिणी का माला, दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया | इस अवसर पर  रामलाल शर्मा ने कहा कि कावड़ यात्रा में तन,मन, धन से पूर्ण सहयोग किया जाएगा | चौमूं की कावड़ यात्रा की पूरे देश में पहचान बने व सनातन धर्म का परचम लहराए |

कार्यकारिणी के गठन में रजिस्ट्रेशन संयोजक प्रतीक शर्मा, व्यवस्थापक डॉक्टर रमेश देवन्दा, सहसंयोजक मनोज माचीवाल, मालेश्वनाथ मंदिर संयोजक डॉ.प्रवीण सैनी, व्यवस्थापक ओम प्रकाश कुमावत, चौमूं नगर विशाल शोभायात्रा संयोजक सुरेश गोदारा, व्यवस्थापक श्याम विजय शर्मा, सहसंयोजक कमलेश सैनी, कोषाध्यक्ष पूरण सैनी, आशीष ताम्बी, प्रचार प्रमुख अशोक पारीक, राजेश कुमावत, प्रवक्ता राजेंद्र गुलिया, भोजनालय प्रमुख रवीश गुरावा (एंटी), स्वस्तिवाचन प्रमुख हेमंत भात्रा, मंदिर प्रमुख राधावल्लभ रावत, समाज अध्यक्ष प्रमुख एडवोकेट कुमार गौरव सैनी, महिला मंडल प्रमुख कान्ता गुप्ता, सचिव अमृता कुमावत को बनाया गया | 

इस वर्ष 16 व 17 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा विशाल लक्ष्य के साथ निकलेगी | इस वर्ष कावड़ यात्रा में चौमूं नगर के आसपास के सभी गांव में संपर्क किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन किया जाएगा |

इस अवसर पर केदार छिपा, रमेश देवन्दा, अटल मेठी, तुषार सैनी, अशोक कुमावत, गौरीशंकर छीपा, सूर्यप्रकाश शर्मा, मनीष गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, अविनाश सैनी, रवि सैनी, भरत कुमावत, जीतू सैनी, प्रमोद गोयल, दीपिका पारीक, सुमन यादव, मंजू शर्मा, पिंकी अग्रवाल व नगर के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, राजनीतिक स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments