राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक कलाकार सम्मान समारोह 14 सितम्बर को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सेंटर फॉर पब्लिक अवेयरनेस एंड इन्फॉर्मेशन के निदेशक आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने बताया कि हिन्दी दिवस, 14 सितम्बर 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्मान समारोह में भारत के ऐसे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा, जो संगीत की किसी भी विधा-गायन, वादन अथवा नृत्य से जुड़े हुए हैं तथा अपने जीवन के उत्तरार्ध को सार्थक एवं सक्रिय बनाने के लिए संगीत का अध्ययन, नियमित अभ्यास या मंचीय प्रस्तुति दे रहे हैं। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का होगा, जिसमें देश के सभी राज्यों के पात्र वरिष्ठ नागरिक कलाकार आवेदन कर सकेंगे।

आचार्य पाटोदिया ने बताया कि इस सम्मान समारोह की विशेष व्यवस्था यह है कि जो कलाकार 14 सितम्बर को जयपुर आकर सम्मान ग्रहण नहीं कर पाएंगे, उन्हें सम्मान-पत्र/प्रशस्ति-पत्र डिजिटल स्वरूप में व्हाट्सएप अथवा ई-मेल के माध्यम से भेज दिया जाएगा। इससे दूर-दराज़ के कलाकारों को जयपुर आने की आवश्यकता नहीं होगी।

जयपुर में आयोजित मुख्य समारोह में चयनित 51 वरिष्ठ नागरिक कलाकारों को मंच पर सम्मान-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इच्छुक वरिष्ठ नागरिक कलाकार आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए अपना नाम, आयु, पता, कला की विधा तथा मोबाइल नंबर व्हाट्सएप 9828011117 पर भेज दें।

आचार्य पाटोदिया ने देशभर के वरिष्ठ नागरिक कलाकारों से इस सम्मान समारोह में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों में संगीत एवं नृत्य साधना को प्रोत्साहित करने तथा उनकी कला-साधना को राष्ट्रीय पहचान प्रदान करने का एक सार्थक प्रयास है।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments