विधायक मनीष यादव का रक्तदान अभियान बना मिसाल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित कांग्रेस विधायक मनीष यादव का रक्तदान अभियान वर्ष 2010 से लगातार समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन रहा है। रक्तदान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की शुरुआत छात्र जीवन में हुई, जब विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उनके एक साथी का विश्वविद्यालय गेट के सामने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने तत्काल रक्त की आवश्यकता बताई तो मनीष यादव ने बिना किसी हिचकिचाहट के रक्तदान किया। यही घटना उनके जीवन में एक नई दिशा लेकर आई और रक्तदान उनके लिए एक सामाजिक अभियान बन गया।

इसके बाद उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पिछले 16 वर्षों से वे लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। अब तक आयोजित 18 विशाल रक्तदान शिविरों में 20,683 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है, जिससे हजारों जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिल सकी है।

मनीष यादव का मानना है कि रक्तदान केवल एक पुण्य कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है। वे लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) उपलब्ध कराने में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

गौरतलब है कि विधायक मनीष यादव अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए समय-समय पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से रक्तदाताओं से अपील करते रहते हैं। उनकी अपील पर बड़ी संख्या में लोग आगे आकर रक्तदान करते हैं और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इस पहल ने न केवल रक्तदाताओं का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया है, बल्कि आपात परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हर वर्ष हजारो लोग उनके रक्तदान शिविरों में भाग लेकर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ रहे हैं। 

मनीष यादव ने कहा कि रक्तदान से समाज में सकारात्मक बदलाव आया है। यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। रक्तदान के क्षेत्र में उनका यह सतत प्रयास न केवल अनेक लोगों के लिए प्रेरणा बना है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments