सीटों की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जमवारामगढ़ (संस्कार सृजन) राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ में कला संकाय की सीटों की कमी को लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने विधायक महेंद्र पाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर 300 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की। छात्रों ने बताया कि कला संकाय में इस वर्ष प्रवेश के लिए कुल 897 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि वर्तमान में केवल 200 सीटें ही उपलब्ध हैं।

छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि सीमित सीटों के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का यह प्रमुख संस्थान है, ऐसे में सीटों की कमी उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए कला संकाय में 300 अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति देने की मांग की गई।

नगर सहमंत्री अंकित शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीटों में वृद्धि समय की आवश्यकता है। यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो सैकड़ों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सकारात्मक पहल करने की अपील की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा, नगर सहमंत्री रोहित, विष्णु, राहुल, मनीष, अजय, सूर्या,सहित कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments