सैनी माली कुशवाहा समाज के पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

श्रीमहावीरजी (संस्कार सृजन) आज गुरुवार को पक्का बाग स्थित सैनी समाज के जिला कार्यालय  पर सैनी, माली,कुशवाहा, मौर्य , एवं मुरार समाज की पंचायत आयोजित हुई । जिसमें आगामी 25 जून को होने वाली 12% आरक्षण के मुद्दे पर विशाल महापंचायत को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। आयोजित पंचायत में निर्णय लिया गया कि 25 जून को दोपहर 11 बजे से भरतपुर पक्का बाग स्थित जगन्नाथ मैरिज होम में सैनी समाज की विशाल महापंचायत रखी गई है जिसमें सैनी, माली कुशवाहा मौर्य एवं मुरार समाज को 12% आरक्षण आंदोलन एवं बारह सूत्रीय मांग पत्र को गति देने पर समाज के गणमान्य पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी ।


पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सैनी समाज के आरक्षण को  हक बताते हुए  इसके लिए हर संभव प्रयास करने का  संकल्प लिया । यदुवंशी सैनी समाज पाल 12 गांव के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि विगत दशकों से चली आ रही सैनी समाज की यह मांग अब तो पूरी होनी चाहिए इसके लिए समाज कुर्बानी देने के लिए भी तैयार है । अध्यक्ष ने कहा कि फरवरी में समाज द्वारा आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा घेराव का प्रस्तावित कार्यक्रम था लेकिन सरकार की तरफ से आरक्षण संबंधी पदाधिकारीयों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी इस मांग पर विचार विमर्श करके उचित रास्ता निकाल लिया जावेगा, लेकिन तीन माह से अधिक समय निकल जाने के बाद भी सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर कोई सुध अभी तक नहीं ली गई है। इसके लिए हमें मजबूती से डटकर आरक्षण की मांग को सरकार के साथ रखना है |

सभी समाज के पंच पटेलों ने निर्णय किया कि कल से गांव गांव जाकर समाज के लोगों को पीले चावल देकर महा पंचायत के सफल आयोजन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। महापंचायत में रणनीतियों बनाकर कमेटी समाज के सामने रखेगी। 25 जून को ही आयोजित होने वाली महापंचायत में ही सैनी, माली , कुशवाहा, मौर्य एवं मुरार समाज के द्वारा आंदोलन के अगले कदम की घोषणा कर दी जाएगी। 

पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने  हमें आरक्षण नहीं दिया तो हम सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। पंचायत को मानसिंह सैनी, चतर सिंह सैनी, रवि सैनी, खुशाल सैनी, घनश्याम सैनी, टीटू सैनी, तरुण कुमार सैनी आदि ने भी संबोधित किया और समाज की  वर्षों से चली आ रही मांग को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए करो या मरो के संघर्ष की बात कही। इस मौके पर सैनी, माली , कुशवाहा, मौर्य एवं मुरार समाज के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments