अपना घर आश्रम उदयपुर में श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाई महाराणा प्रताप जयंती

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम, उदयपुर में वीर शिरोमणि मेवाड़ के गौरव महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश विजयवर्गीय ने की तथा लायंस ट्रस्ट के चेयरमैन आर.पी. गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने महाराणा प्रताप के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम एवं अदम्य साहस को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

समाजसेवी मनीष दलाल ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में अशोक कोठारी ने महाराणा प्रताप को समर्पित ओजस्वी कविता का पाठ कर उपस्थित जनों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया। विशेष रूप से हल्दीघाटी की पावन माटी का तिलक सभी अतिथियों, सेवाभावियों एवं प्रभुजनों को लगाया गया, जिससे कार्यक्रम में ऐतिहासिक गौरव एवं भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण बना।

आश्रम में निवासरत सभी प्रभुजनों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राष्ट्रगौरव, स्वाभिमान और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर राजेश गर्ग, प्रकाश जोशी, सी.पी. जैन, रूपलाल जैन, सुभाष मेहता,अल्पना गर्ग, रचना वर्मा, कला मेहता, बृजेश शर्मा,विजय मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सेवाभावी एवं आश्रम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संयोजन आश्रम सचिव अशोक कोठारी द्वारा किया गया तथा अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments