चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जयपुर में ऐतिहासिक लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” लोकतंत्र, संविधान तथा चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जनअभियान के रूप में सम्पन्न हुआ। 

प्रदेशभर से आए हजारों कार्यकर्ताओं, पंचायत राज एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों तथा लोकतंत्र समर्थक नागरिकों ने अत्यंत अनुशासित एवं गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह में भाग लिया। 

सत्याग्रही “लोकतंत्र बचाओ” लिखी काली टोपी पहनकर पहुंचे। अनेक कार्यकर्ता अपने साथ संविधान की प्रतियां, महापुरुषों के चित्र, हाथ से बनाए पोस्टर, तिरंगे, पुस्तकें तथा चरखे लेकर आए। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामधुन, गांधीवादी भजनों, लोकतंत्र एवं संविधान रक्षा के गीतों तथा शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया गया।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता और निष्पक्षता लोकतंत्र की आधारशिला है तथा उस पर उठ रहे प्रश्न पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए चिंता का विषय हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था उसकी आत्मा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठ रहे प्रश्नों के विरुद्ध जनता को जागरूक करना समय की आवश्यकता है और यह सत्याग्रह उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनावों में हो रही देरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि गांव और शहर स्तर पर चुनी हुई संस्थाओं का समय पर गठन लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है तथा इसके लिए व्यापक जनजागरण और संघर्ष की आवश्यकता है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों में देरी का सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण विकास और स्थानीय जनप्रतिनिधित्व पर पड़ता है। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने तथा चुनावी प्रक्रियाओं में जनता के विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने कहा कि लोकतंत्र का आधार स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध चुनाव हैं। यदि चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्न खड़े होते हैं तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होने लगती हैं।

उन्होंने घोषणा की कि संगठन इस अभियान को राजस्थान के प्रत्येक जिले तक ले जाएगा। आगामी दिनों में जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा 20 अगस्त से पूरे राजस्थान में “लोकतंत्र बचाओ पदयात्राओं” का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र, संविधान और चुनावी संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए घर-घर संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कुनाल बनर्जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। अंत में प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि ने सभी सत्याग्रहियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

यह सत्याग्रह शांतिपूर्ण, अनुशासित और गांधीवादी स्वरूप के कारण विशेष रूप से चर्चित रहा तथा लोकतंत्र और चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता के प्रश्न को जनचर्चा के केंद्र में लाने का सफल प्रयास सिद्ध हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments