श्री मां वैष्णो देवी मन्दिर के चतुर्थ पाटोत्सव को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा,हनुमत कथा का हुआ शुभारम्भ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री मां वैष्णो देवी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ वार्षिक पाटोत्सव एवं हनुमत कथा महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर रावण गेट सर्किल चौमूं से रवाना होकर मुख्य मार्गो से होती हुई मां वैष्णो मंदिर पहुंची | कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पिलाकर भक्तों ने भव्य स्वागत किया |


यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं समाज सेवियों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया | कलश यात्रा में पूरा शहर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोषों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम संयोजक कैलाश भगत ने बताया कि महोत्सव में संत श्री श्री 108 भगवान पुरी महाराज, ढोढसर धाम से भगवान महाराज, चौमूं क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कलश यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं तथा पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कैलाश भगत ने आगे बताया कि सामोद रोड, विकास नगर में मां वैष्णो मंदिर परिस में आयोजित होने वाली हनुमत कथा का वाचन डॉ. पवन कुमार तिवाडी द्वारा किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को हनुमानजी के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं भक्ति का महत्व बताया जाएगा। श्री मां वैष्णो देवी सेवा समिति के समस्त भक्तगण एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली |

यह माता के मंदिर का चौथा वार्षिक पाटोत्सव है जो 17 जून से 21 जून तक चलेगा | आज 20 तारीख की शाम 7 बजे से 108 आसनों पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित होंगे | 21 तारीख को सुबह 10:15 बजे से राधेश्याम सीताराम संकीर्तन मंडल द्वारा राधेश्याम सीताराम का आयोजन भी किया जाएगा | 21 जून को प्रातः 9:15 बजे हवन और दोपहर 1:15 बजे से प्रसादी का आयोजन किया जाएगा | वहीं दोपहर 1:15 बजे से क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा |

श्री हनुमत कथा वाचक डॉक्टर पवन कुमार तिवाडी ने बताया कि मंदिर में कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक किया जाएगा | वार्षिक पाटोत्सव के दौरान मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया जाएगा | साथ ही रंग बिरंगी लाइटों से भी मंदिर को सजाया जाएगा | 

इस अवसर पर रमेश सिंगोदिया, भुवनेश तिवाड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजमल सैनी, संतोष सैनी (संतोष डीजल्स), एडवोकेट कुमार गौरव सैनी, अभिषेक सैनी, भंवर लक्कड़,सत्य प्रकाश पारीक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069  

Post a Comment

0 Comments