जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आदित्य बिरला कैपिटल म्यूचुअल फंड एवं नवपाथ फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त सहयोग से "फाइनेंशियल लिटरेसी – माय फर्स्ट पे चेक" विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता ललित शर्मा, एवीपी एवं जोनल मैनेजर, आदित्य बिरला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड थे। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि नौकरी अथवा व्यवसाय से प्राप्त होने वाली पहली आय का सुव्यवस्थित प्रबंधन व्यक्ति के सुरक्षित एवं समृद्ध वित्तीय भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने बचत, निवेश, बजट निर्माण, आपातकालीन निधि, बीमा तथा म्यूचुअल फंड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रारंभिक आयु से ही बचत एवं निवेश की आदत विकसित करने तथा वित्तीय निर्णय विवेकपूर्ण ढंग से लेने के लिए प्रेरित किया। शर्मा ने कहा कि वित्तीय रूप से जागरूक युवा ही आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मयंक सिंह, रीजनल हेड, राजस्थान उपस्थित रहे। उन्होंने वित्तीय नियोजन के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को दीर्घकालिक निवेश एवं आर्थिक अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सही वित्तीय निर्णय युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके जीवन लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. विकास बैराठी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनन्त विजया सोनी डॉ. विशाल गौतम एवं डॉ. राकेश धाभाई सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने वित्तीय प्रबंधन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069