उदयपुर में कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स, संविदाकर्मियों, ठेका कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के कार्मिकों की लंबित मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की कर्मचारी जागृति याञा महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आज उदयपुर पहुंची।


याञा के उदयपुर पहुँचने पर उदयपुर में बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों व पेंशनरो ने जोरदार अगवानी की। इस याञा में जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने शामिल होकर भजनलाल सरकार को चेतावनी दी। जागृति याञा शहीद स्मारक पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। 

महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि याञा देहलीगेट से प्रारंभ हुई जो बापू बाजार, सुरजपोल होकर टाऊन हाल पहुंचकर आमसभा में परिवर्तित हो गई। याञा में कर्मचारी " हम हमारा हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते" अभी तो ली अंगडाई है, आगे ओर लड़ाई है, आदि नारे लगाते हुए कर्मचारियों का हुजूम बढ़ रहा था बड़ी संख्या में कर्मचारी होने से जाम की स्थिति बन गई। 

आमसभा को महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्रसिंह राठौड ने संबोधित करते हुए कहा कि  कि प्रदेश सरकार का ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद कर्मचारियों के हित में बजट घोषणाओं एवं लंबित मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों से संवाद ही समाप्त कर दिया गया है, जिससे प्रदेशभर के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में भारी आक्रोश व्याप्त है।

महासंघ द्वारा प्रस्तुत 25 सूत्रीय मांग-पत्र लंबे समय से सरकार के समक्ष लंबित है। प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियों का निराकरण, चयनित वेतनमान 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष पर प्रदान करना, अधीनस्थ-मंत्रालयिक कर्मचारियों को द्वितीय पदोन्नति पर ग्रेड पे 4200 स्वीकृत किया जाए।

इसके अतिरिक्त महासंघ ने मांग की है कि अर्जित अवकाश (Earned Leave) के भुगतान पर लगी अघोषित रोक को तत्काल हटाया जाए तथा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके समस्त सेवा लाभो का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

महासंघ ने यह भी मांग की है कि आइसोलेटेड (Isolated) पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में पदोन्नति के समकक्ष आर्थिक लाभ प्रदान किए जाएं एवं संविदा, ठेका कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनता जल योजना कर्मी, होमगार्ड, सामाजिक न्याय विभाग के कार्मिकों एवं अन्य अस्थायी कर्मचारियों को नियमित कर राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी की गई है।

राठौड़ ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो उनके सामने आर-पार की लडाई के अलावा कोई विकल्प नहीं है तथा सरकार को चेतावनी दी की कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ले। उन्होने कहा कि अब तक 17 जिलो से याञा गुजरी है वहा कर्मचारियों का सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। तथा सरकार ने कर्मचारियों से बजट घोषणा में किया अपना वायदा नहीं निभाया तो उसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होने कहा कि बाकी जिलो की याञा पूर्ण होने पर जयपुर में बड़े आंदोलन का ऐलान किया जावेगा जिसमें हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेगे। 

महासंघ के जिला महामंञी दिलीप पारख ने बताया कि विशाल सभा को महासंघ के प्रदेश महामंञी मोहनलाल शर्मा, प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश श्रीमाली, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ  मंञालयिक के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह यादव, शिक्षक संघ ( एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत मीना,वाहन चालक एवं तकनिकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष  अजयवीर सिंह, अधीनस्थ कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, वन विभाग वन कर्मचारी संघ मंञालयिक के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश यादव, राजस्थान रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार धाकड, राजस्थान परिवहन मंञालय एवं अधीनस्थ संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशी शर्मा, वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के  प्रदेश महामंत्री प्रभुसिंह रावत,संगठन मंञी धुलसिंह चुंडावत, महासंघ उदयपुर के मुख्य संरक्षक दैवीलाल चौधरी, उदयपुर  संभाग  अध्यक्ष प्रवीण  चरपोटा, रमेश मीणा,  यशवंत पांडे, ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश डामोर, रोडवेज संघ के मोती लाल मेघवाल, जीपीएफ से अशोक नागदा, पीडब्ल्यूडी सुशील जी वशिष्ठ, कमल वीरवाल, शांता देवी , चतुर्थ  श्रेणी के अध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया, सेटलमेंट से केशव सिंह मोड़, गिरिश पुरोहित आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन महामंञी दिलीप पारख ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments